शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की और इसी वजह से एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। कुछ सप्ताह पहले मराठी अभिनेता-निर्देशक प्रवीण तरडे ने खुलासा किया था कि शाहरुख खान ने उनकी फिल्म Deool Band 2 का लगभग 42 लाख रुपये का डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) बिल माफ कर दिया था, जिससे फिल्म समय पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकी। अब यह फिल्म दुनियाभर में करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई कर मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
हालांकि, इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि एक मुस्लिम अभिनेता ने भगवान पर आधारित फिल्म की मदद क्यों की। इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए प्रवीण तरडे ने साफ कहा कि अच्छाई का कोई धर्म नहीं होता और जिसने मदद की है, उसका धन्यवाद करना जरूरी है।
ये भी पढ़े:AIFF Striker Rule U-Turn: Indian Striker Mandatory Rule वापस, Clubs को मिली बड़ी राहत!
शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की, प्रवीण तरडे ने बताया पूरा किस्सा
शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की
पॉडकास्ट Podkatta में बातचीत के दौरान प्रवीण तरडे ने कहा कि इस पूरे मामले को हिंदू-मुस्लिम विवाद से जोड़ना पूरी तरह गलत है।
उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म का DCP बिल लगभग 43 लाख रुपये का था, जबकि फिल्म की टीम के पास केवल 12 से 13 लाख रुपये ही थे। ऐसे में उन्होंने शाहरुख खान की कंपनी Red Chillies Entertainment से बिल में छूट देने की गुजारिश की।
तरडे ने बताया कि शाहरुख खान ने सबसे पहले अपनी टीम से सिर्फ एक सवाल पूछा कि “क्या फिल्म अच्छी है?”
जब टीम ने उन्हें बताया कि फिल्म बेहतरीन बनी है, तो शाहरुख ने बिना देर किए निर्देश दिया कि फिल्म का DCP तुरंत दे दिया जाए और पैसों की चिंता बाद में की जाएगी।

‘पहले फिल्म रिलीज कराओ, पैसे बाद में देखेंगे’
प्रवीण तरडे के मुताबिक, शाहरुख खान ने कहा,
“पहले इन्हें DCP दे दो। पैसों की बात बाद में कर लेंगे। अगर फिल्म अच्छी है तो उसे रिलीज होना चाहिए।”
शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की:
तरडे ने कहा कि यही किसी बड़े कलाकार की महानता होती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इतनी बड़ी मदद करता है तो उसका धन्यवाद करना जरूरी है, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति से क्यों न हो।
उन्होंने कहा,
“अगर किसी ने इतने बड़े दिल से हमारी मदद की है तो क्या सिर्फ उसके धर्म की वजह से हम उसका आभार व्यक्त न करें? यह बिल्कुल गलत होगा।”
हिंदुत्व पर भी बोले प्रवीण तरडे
शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की: सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख खान की तारीफ करना उनके हिंदुत्व विचारों के खिलाफ है।
इस पर प्रवीण तरडे ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी को अपने विचार साबित करने की जरूरत नहीं हैउन्होंने कहा,
“जहां तक हिंदुत्व का सवाल है, मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। शाहरुख खान का धन्यवाद करने का मेरे हिंदुत्व से कोई संबंध नहीं है। अच्छा इंसान हमेशा अच्छा इंसान होता है।”
कैसे माफ हुआ 42 लाख रुपये का बिल?
इससे पहले एक इंटरव्यू में प्रवीण तरडे ने बताया था कि फिल्म रिलीज के लिए जरूरी DCP तैयार था लेकिन भारी भरकम बिल के कारण रिलीज अटक गई थी।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने रेड चिलीज़ को बताया कि यह एक कम बजट की मराठी फिल्म है और उनके पास इतने पैसे नहीं हैं, तब शाहरुख खान ने तुरंत मदद करने का फैसला किया।
तरडे के अनुसार,
“उन्होंने कहा कि यह मराठी फिल्म है, पहले इसे रिलीज होने दो। अगर फिल्म अच्छी है तो पैसे बाद में भी दिए जा सकते हैं।”
उन्होंने कहा कि शाहरुख खान ने मराठी सिनेमा का सम्मान किया और उनके लिए फिल्म की रिलीज पैसे से ज्यादा महत्वपूर्ण थी।
बयान के बाद शुरू हुआ नया विवाद
हालांकि, इस खुलासे के बाद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि प्रवीण तरडे अपनी फिल्म की सफलता का श्रेय बॉलीवुड सुपरस्टार को देकर मराठी सिनेमा की पहचान को कम कर रहे हैं।
इस पर तरडे ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट साझा करते हुए कहा कि जब तक वह महाराष्ट्र भर में फिल्म का प्रचार कर रहे थे, तब किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जैसे ही उन्होंने शाहरुख खान का नाम लिया, हर तरफ चर्चा शुरू हो गई।
उन्होंने लिखा कि फिल्म बिना किसी बड़े बॉलीवुड समर्थन के यहां तक पहुंची है और इसकी सफलता केवल ईमानदार मेहनत की वजह से मिली है।

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई Deool Band 2
शाहरुख खान ने Deool Band 2 की मदद की: Deool Band 2 अब दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसके साथ ही यह मराठी सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म अब केवल Raja Shivaji और Sairat से पीछे है। फिल्म की शानदार सफलता के बाद प्रवीण तरडे ने पूरी टीम, दर्शकों और शाहरुख खान का विशेष आभार व्यक्त किया।
उन्होंने मशहूर मराठी कवि विंदा करंदीकर की एक पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी को उसका उचित श्रेय देने से कोई छोटा नहीं हो जाता। यदि किसी ने आपकी मदद की है तो सार्वजनिक रूप से उसका धन्यवाद करना चाहिए।(source)




