March 16, 2026 5:36 PM

Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!

Salman Khan Galwan movie title change “Battle of Galwan” अब बनी Matrubhoomi – May War Rest In Peace सलमान खान की वॉर फिल्म का टाइटल बदला, नए पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा। ....

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Monday, March 16, 2026

Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!

बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की अपकमिंग वॉर फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म “Battle of Galwan” का नाम अब बदल दिया गया है। इस फैसले के बाद Salman Khan Galwan movie title change चर्चा का विषय बन गया है।

अब इस फिल्म का नया नाम “Matrubhoomi – May War Rest In Peace” रखा गया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें बड़े अक्षरों में “Matrubhoomi” लिखा हुआ नजर आ रहा है।

पोस्टर सामने आते ही फैंस को लगा कि यह शायद किसी गाने या प्रमोशनल अपडेट से जुड़ा पोस्ट है, लेकिन बाद में साफ हुआ कि फिल्म का टाइटल ही बदल दिया गया है।

ये भी पढ़े : UP Police SI Exam Controversy: दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर विवाद, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश !!

Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!

नया पोस्टर और सलमान का लुक

नए पोस्टर में सलमान खान एक बार फिर इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक एक सैनिक के रूप में दिखाया गया है, जो देशभक्ति और युद्ध की भावना को दर्शाता है।

फिल्म का निर्देशन Apoorva Lakhia कर रहे हैं। यह फिल्म पहले 2020 में हुए Galwan Valley संघर्ष से प्रेरित बताई जा रही थी। यही वजह थी कि जब फिल्म का नाम “Battle of Galwan” रखा गया था तो दर्शक सीधे इसे उस ऐतिहासिक घटना से जोड़ पा रहे थे।

फिल्म का नाम क्यों बदला गया?

फिल्म का नाम बदलने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। हालांकि कई तरह की संभावनाएं सामने आ रही हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी में बदलाव किया गया है। नए टाइटल “May War Rest In Peace” को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म केवल युद्ध की कहानी नहीं बल्कि शांति और मानवता का संदेश देने की कोशिश कर सकती है। फिल्म के पहले सामने आए ट्रेलर में भी एक ऐसा दृश्य दिखाया गया था जिसमें भारतीय और चीनी सैनिक एक-दूसरे के सामने सिर झुकाते नजर आते हैं।

चीन से जुड़ा विवाद भी हो सकता है वजह

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म के कंटेंट को लेकर पहले चीन की तरफ से भी आपत्ति जताई गई थी। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पहले से ही संवेदनशील मुद्दा रहा है। इसलिए यह संभावना भी जताई जा रही है कि फिल्म के टाइटल और कहानी में बदलाव इसी वजह से किया गया हो। हालांकि मेकर्स ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!


मार्केटिंग को फिर से शुरू करना होगा

फिल्म का नाम बदलने का एक बड़ा असर इसकी मार्केटिंग पर भी पड़ सकता है। “Battle of Galwan” नाम सुनते ही दर्शकों को तुरंत 2020 की घटना याद आ जाती थी। लेकिन “Matrubhoomi” नाम के साथ अब फिल्म को नए तरीके से प्रमोट करना होगा ताकि दर्शकों तक इसकी कहानी सही तरीके से पहुंच सके।

फिल्म की मार्केटिंग में देरी के कारण भी इसका शुरुआती मोमेंटम थोड़ा कमजोर हुआ माना जा रहा है। अब देखना ये है की क्या सलमान और टीम इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे या तय समय पर ही रिलीज करेंगे।

रिलीज़ डेट पर अभी सस्पेंस

पहले खबरें थीं कि फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज़ हो सकती है। लेकिन नए पोस्टर में कोई रिलीज़ डेट नहीं बताई गई है। इससे साफ है कि फिल्म की रिलीज़ डेट में बदलाव भी हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च के अंत तक मेकर्स फिल्म का नया ट्रेलर या प्रमोशनल कंटेंट जारी करेंगे और उसी के साथ नई रिलीज़ डेट भी घोषित की जा सकती है।

फिलहाल फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि Salman Khan Galwan movie title change के बाद फिल्म कब सिनेमाघरों में पहुंचेगी और इसकी कहानी किस दिशा में जाएगी।

Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!

Share :

Leave a Reply

Related Post

×