Pakistan Commentator Sana Mir POK Remark: महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की हार पर सना मीर ने नतालिया परवेज को “आज़ाद कश्मीर” की खिलाड़ी बताया। बयान पर भड़का भारत, सोशल मीडिया पर उठी बहस।
Pakistan Commentator Sana Mir POK Remark: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान की हार के बाद एक नया विवाद सामने आया है। 2 अक्टूबर को कोलंबो में खेले गए पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा सुर्खियों में रही पाकिस्तानी कमेंटेटर और पूर्व कप्तान सना मीर की एक विवादित टिप्पणी।
सना मीर ने पाकिस्तान की खिलाड़ी नतालिया परवेज का परिचय कराते हुए उन्हें “आज़ाद कश्मीर” से बताया। नतालिया परवेज पाकिस्तान के भीमबेर जिले के बंदाला गांव की रहने वाली हैं, जो वास्तव में पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (POK) का हिस्सा है। भारत हमेशा से यह स्पष्ट करता आया है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान इस क्षेत्र पर अवैध कब्जा जमाए हुए है। ऐसे में “आज़ाद कश्मीर” शब्द का इस्तेमाल भारतीय दर्शकों और क्रिकेट फैंस को नागवार गुज़रा।
ये भी पढ़े: AB de Villiers on Asia Cup Trophy Dispute: भारत के फैसले पर बयान से भड़के इंडियन फैंस !!

इस बयान पर सोशल मीडिया पर भारी विवाद छिड़ गया। भारतीय फैंस ने सना मीर को आड़े हाथों लिया और कहा कि यह खेल के मैदान को भी राजनीति से जोड़ने की कोशिश है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच था, लेकिन फिर भी भारतीय क्षेत्र का ज़िक्र कर विवाद को जन्म दिया गया।
बढ़ते विवाद को देखते हुए सना मीर ने देर रात सफाई दी। उन्होंने एक्स (Twitter) पर लिखा— “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। मैंने सिर्फ खिलाड़ी के होमटाउन का जिक्र किया, ताकि दर्शकों को उनकी संघर्ष की कहानी समझाई जा सके। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।” उन्होंने साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें नतालिया परवेज के बर्थप्लेस के आगे “Banda, Azad Jammu & Kashmir” लिखा था। यह स्क्रीनशॉट ESPN Cricinfo का था।

हालांकि जब खबर लिखे जाने तक वेबसाइट को देखा गया तो उसमें बदलाव किया जा चुका था और अब नतालिया का बर्थप्लेस “Banda, Pakistan Administered Kashmir” लिखा जा रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष एशिया कप 2025 में भी कई विवाद सामने आए थे। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीनों मैचों में हराया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने मैदान पर और उसके बाहर लगातार विवादित बयानबाजी की। कभी दर्शकों की तरफ हथियार चलाने का इशारा किया गया, तो कभी भड़काऊ टिप्पणियां की गईं। यहां तक कि पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री और एसीसी चीफ मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी ही मंच से उठाकर विवाद और गहरा दिया।
ऐसे हालात में महिला क्रिकेट में भी भारत विरोधी बयानबाजी होना इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान का खेल जगत भी राजनीति से अलग नहीं रह पा रहा है। सना मीर का बयान इस विवाद को और गहरा कर गया है।
भारत सरकार और क्रिकेट प्रशंसक लगातार यह दोहराते आए हैं कि “आज़ाद कश्मीर” जैसी कोई जगह नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र भारत का हिस्सा है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।

Pakistan Commentator Sana Mir POK Remark: भारत ने महिला वर्ल्ड कप में बयानबाजी पर जताया विरोध !!
BY: Vishal Yadav
EDITED BY: Vishal Yadav
UPDATED: Friday, October 3, 2025

Vishal Yadav
Related Post
UK India FTA Negotiation Teams को IGF UK-India Awards में सम्मान, पीयूष गोयल को मिला विशेष सम्मान
Kolkata Godown Shed Collapse: तारातला हादसे में मौतों का आंकड़ा 16 पहुंचा, जांच तेज; कई गिरफ्तार
NEET UG 2026 Re Exam में 20 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ आयोजन
Samsung One UI 9 Beta 4 जल्द होगा रिलीज, Android 17 के साथ अपडेट प्रक्रिया हुई तेज
Apple का सबसे महंगा iPhone आने को तैयार! iPhone Fold और iPhone 18 Pro को लेकर बड़े खुलासे
India vs Afghanistan ODI मैच में गिल की कप्तानी में भारत की शानदार जीत; अफ़गानिस्तान को 7 विकेट से हराया।
खबरें और भी..