Manisha Rani, Rise & Fall, Bigg Boss 19: Rise & Fall शो, जो पावर स्टार पवन सिंह के बाहर होने के बाद लगातार दर्शक और TRP दोनों खो रहा था, अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। मेकर्स ने पवन सिंह की कमी को पूरा करने के लिए बिहार की मशहूर हस्ती और रियलिटी शो क्वीन Manisha Rani को वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर शामिल किया है।
पवन सिंह के शो छोड़ने के बाद बड़ी संख्या में फैंस ने ‘Rise & Fall’ देखना बंद कर दिया था। अब सवाल यह है कि क्या Manisha Rani वह पावर और औरा ला पाएंगी, जो पवन सिंह शो में लाए थे?
Manisha Rani की पावरफुल एंट्री
-
Manisha Rani बिग बॉस OTT 2 की फाइनलिस्ट और झलक दिखला जा की विजेता रह चुकी हैं।
-
उनकी फैन फॉलोइंग भले पवन सिंह जैसी कल्ट लेवल की न हो, लेकिन काफी मैसिव है।
-
शो में आते ही उन्होंने बड़ा बदलाव कर दिया—आरुष भोला का “राइज” करवाया और पवन सिंह की फेवरेट धनुश्री को “फॉल” करा दिया।
उनकी एंटरटेनमेंट से भरपूर स्टाइल ने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया और शो को फिर से चर्चा में ला दिया।
ये भी पढ़े: Nepal vs West Indies: नेपाल ने वेस्टइंडीज को 90 रन से हराकर रचा इतिहास, सीरीज में 2-0 की अजय बढ़त !!
Bigg Boss 19 में फुकरा इंसान का असर
इसी बीच Bigg Boss 19 में भी एक बड़ा ट्विस्ट आया। 28 सितंबर 2025 के वीकेंड का वार एपिसोड में फुकरा इंसान (अभिषेक मल्हान) की एंट्री ने शो को नई हाइप दी।
-
अभिषेक ने पहले ही अपने व्लॉग्स और सलमान खान के साथ फोटो शेयर करके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया था।
-
एपिसोड में उन्होंने तान्या मित्तल को रोस्ट किया और अपने कंटेंट किंग अंदाज से छाप छोड़ी।
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौजूदगी से बिग बॉस 19 की TRP 1.3 से 1.4 तक पहुंच गई।
सलमान खान ने भी उन्हें “कंटेंट का किंग” कहते हुए इंट्रोड्यूस किया।
दर्शकों की राय और आगे का सवाल
-
फैंस मानते हैं कि पवन सिंह का औरा रिप्लेस करना नामुमकिन है।
-
लेकिन Manisha Rani की एंट्री ने ‘Rise & Fall’ की डूबती नैया को जरूर संभाल लिया है।
-
अब देखना यह होगा कि क्या वह शो को उसी ऊंचाई तक ले जा पाएंगी, जिस स्तर पर पवन सिंह ने छोड़ा था।
वहीं बिग बॉस 19 के लिए भी चुनौती यही है कि फुकरा इंसान से मिली हाइप को आगे कैसे बरकरार रखा जाए।
आप बताइए — क्या आपको लगता है कि Manisha Rani शो को पवन सिंह जैसी पावर दे पाएंगी? और फुकरा इंसान की मौजूदगी से बिग बॉस 19 को लंबा बूस्ट मिलेगा?