Power Star Pawan Singh, Rise and Fall: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो Rise and Fall में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो की हर एपिसोड में पवन सिंह का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और उनका मनोरंजक व्यक्तित्व सभी कंटेस्टेंट्स के बीच खास जगह बना रहा है।
Power Star Pawan Singh शो में छेड़ा पुराना किस्सा
हाल ही में एक एपिसोड में पवन सिंह धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण और नयनदीप रक्षित के साथ बैठे थे। बातचीत के दौरान पवन सिंह ने धनश्री की आवाज की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज उन्हें अपने अतीत की याद दिलाती है। पवन ने कहा, “मेरे जीवन में भी कोई था और आपकी आवाज 70% वैसी ही लगती है।” इस बयान ने वहां बैठे सभी लोगों को हैरान कर दिया।
आदित्य नारायण की चुटकी
पवन सिंह की बात सुनते ही आदित्य नारायण ने तुरंत चुटकी ली और कहा, “मतलब आपके दिमाग में अब भी आपकी एक्स है।” इसके बाद सेट पर हंसी का माहौल बन गया। दर्शकों और फैंस ने पवन सिंह के इस इशारे को उनकी पूर्व साथी अक्षरा सिंह से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े: बीजेपी नेता Gauri Shankar Agrahari आपत्तिजनक वीडियो विवाद में पार्टी से निष्कासित
पवन-अक्षरा की चर्चा
पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रिश्ता और उनकी केमिस्ट्री किसी से छुपी नहीं रही है। दोनों का प्यार, फिर दूरियां और विवाद हमेशा चर्चा में रहे। अब जब पवन सिंह ने एक्स का जिक्र किया, तो सोशल मीडिया पर यह विषय तुरंत ट्रेंड करने लगा। फैंस के बीच सवाल उठने लगे कि क्या पवन अभी भी अक्षरा सिंह को भूल नहीं पाए हैं।
भले ही दोनों ने कभी पब्लिक में स्वीकार नहीं किया की दोनों अफेयर में है लेकिन इंडस्ट्री में सबको पता था और य रिश्ता तब टूटा जब पवन सिंह ने गाओं में जेक अपनी माँ की पसंद की लड़क से शादी कर ली। इसपर हमारी ये रिपोर्ट पढ़े: Pawan Akshra Relation पर आम्रपाली दुबे का खुलासा, शादी के दिन Superstar को लगाया था फोन
धनश्री वर्मा का यू-टर्न
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी शो में धनश्री वर्मा ने कहा था कि पवन सिंह उनसे फ्लर्ट करते हैं और यह उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने साफ कहा था कि वह पवन से दूरी बनाए रखना चाहती हैं। लेकिन हालिया एपिसोड में वही धनश्री पवन सिंह के साथ हंसते-बोलते नजर आईं और उनकी तारीफें भी सुनीं। इसे देखकर लग रहा है कि धनश्री ने अपने ही बयान से यू-टर्न ले लिया है।
TRP या नई कहानी?
अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह सब केवल शो की TRP बढ़ाने का हिस्सा है या वास्तव में पवन सिंह का दिल पुराने रिश्तों की ओर खिंच रहा है। दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या नया मोड़ आता है।
फैंस का प्यार
फिलहाल शो के दर्शक पवन सिंह और धनश्री की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनके क्लिप्स वायरल हो रहे हैं और फैंस कह रहे हैं कि पवन सिंह जहां जाते हैं, वहां ड्रामा और एंटरटेनमेंट अपने आप शुरू हो जाता है।