Delhi Dhaulakuan BMW Accident: वित्त मंत्रालय अधिकारी नवजोत सिंह की मौत, आरोपी गगनप्रीत पुलिस हिरासत में

Delhi Dhaulakuan BMW Accident: दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में बीते दिन एक दर्दनाक BMW कार एक्सीडेंट हुआ जिसमें वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी संदीप कौर, जो पेशे से स्कूल टीचर हैं, गंभीर रूप से घायल हुईं

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Monday, September 15, 2025

Delhi Dhaulakuan BMW Accident: वित्त मंत्रालय अधिकारी नवजोत सिंह की मौत, आरोपी गगनप्रीत पुलिस हिरासत में

Delhi Dhaulakuan BMW Accident: दिल्ली के धौलाकुआं इलाके में बीते दिन एक दर्दनाक BMW कार एक्सीडेंट हुआ जिसमें वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी संदीप कौर, जो पेशे से स्कूल टीचर हैं, गंभीर रूप से घायल हुईं और फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हैं।

Delhi Dhaulakuan BMW Accident: हादसे की पूरी कहानी

यह सड़क हादसा 14 सितंबर की दोपहर लगभग 1:00 से 1:30 बजे के बीच हुआ। पुलिस को लगातार तीन PCR कॉल्स मिलीं कि धौलाकुआं इलाके में भारी जाम लगा है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक BMW कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी और पास में एक बाइक भी पड़ी हुई थी।

जांच के बाद सामने आया कि दुर्घटना में मृतक व्यक्ति नवजोत सिंह वित्त मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी संदीप कौर गंभीर रूप से घायल हुईं।

ये भी पढ़े: Rise and Fall Elemination: नूरीन और संगीता के बाहर होने से बदला खेल का समीकरण !!

BMW Car Crash : वित्त मंत्रालय अधिकारी की BMW हादसे में मौत, कार चला रही  महिला पर FIR दर्ज

आरोपी गगनप्रीत हिरासत में

इस हादसे में कार चला रही महिला का नाम गगनप्रीत सामने आया है, जो उस समय अपने पति के साथ कार में थीं। हादसे के बाद उन्हें भी चोटें आईं और अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पुलिस ने गगनप्रीत को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पीड़िता का बयान

संदीप कौर ने अपने बयान में बताया कि BMW कार बहुत तेज रफ्तार में थी, जिस वजह से कंट्रोल बिगड़ा और बाइक को जोरदार टक्कर लगी। इसके बाद बाइक डिवाइडर और एक बस से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद नवजोत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई या अस्पताल पहुंचने के बाद, यह अभी साफ नहीं है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी महिला ने उन्हें और नवजोत को नजदीकी अस्पताल जैसे AIIMS या Safdarjung Hospital में ले जाने की बजाय करीब 19–22 किलोमीटर दूर स्थित New Life Hospital ले जाया। उनका कहना है कि अगर पास के किसी बड़े अस्पताल में तुरंत ले जाया जाता तो नवजोत की जान बच सकती थी।

दर्ज हुई FIR और धाराएं

इस मामले में गगनप्रीत के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उन पर IPC की धारा 281, 125, 105, और 238 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।

परिवार का आरोप

नवजोत सिंह के बेटे और परिजनों का कहना है कि अगर समय रहते नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। पीड़िता संदीप कौर भी कई फ्रैक्चर और गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

यह घटना एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर स्पीड और लापरवाही से ड्राइविंग की वजह से होने वाले खतरनाक नतीजों को उजागर करती है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी महिला गगनप्रीत से पूछताछ जारी है।

दिल्ली में बीएमडब्ल्यू ने मारी बाइक को टक्कर, वित्त मंत्रालय के डिप्टी  सेक्रेटरी की मौत

Share :

Related Post