Rise and Fall Elemination: नूरीन और संगीता के बाहर होने से बदला खेल का समीकरण !!

Rise and Fall Elemination: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो Rise and Fall में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के हर एपिसोड में ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट का नया तड़का देखने को मिल रहा है। ताज़ा एपिसोड में पवन सिंह ने जहां वर्कर्स

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Monday, September 15, 2025

Rise and Fall Elemination: नूरीन और संगीता के बाहर होने से बदला खेल का समीकरण !!

Rise and Fall Elemination: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो Rise and Fall में लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो के हर एपिसोड में ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट का नया तड़का देखने को मिल रहा है। ताज़ा एपिसोड में पवन सिंह ने जहां वर्कर्स का दिल जीत लिया, वहीं डबल एलिमिनेशन और अर्जुन के चौंकाने वाले फैसले ने सभी को हिला दिया।

पिज़्ज़ा-छोले भटूरे के लिए पवन का धमाकेदार गाना और डांस

कल के एपिसोड में मेकर्स ने पवन सिंह से कहा कि अगर वह परफॉर्म करेंगे तो वर्कर्स को खाने में पिज़्ज़ा और छोले भटूरे मिलेगा। पवन सिंह ने बिना देर किए अपना ही लिखा हुआ एक दमदार गाना सुनाया और फिर उस पर जबरदस्त डांस कर डाला। उनकी एनर्जी देखकर पूरे सेट का माहौल बदल गया।

  • वर्कर्स के चेहरे खिल उठे

  • दर्शक भी उनके इस अंदाज़ पर झूम उठे

  • शो में एंटरटेनमेंट की लहर दौड़ गई

Rise and Fall Elemination से बदला समीकरण !!

मस्ती भरे पलों के बाद शो में एलिमिनेशन का वक्त आया।

  • रूलर्स ने मिलकर नरीन को बाहर करने का फैसला लिया।

  • यह फैसला दर्शकों के लिए शॉकिंग रहा।

  • तभी एक और झटका लगा, जब हेल्थ इमरजेंसी के चलते संगीता को भी शो छोड़ना पड़ा।

एक साथ दो कंटेस्टेंट्स का जाना गेम के पूरे समीकरण को बदल देता है।

ये भी पढ़े: Rise and Fall में Pawan Singh: बचपन के संघर्ष, Stardom की उड़ान और निजी रिश्तों पर खुला दिल !!

Rise and Fall Elemination: नूरीन और संगीता के बाहर होने से बदला खेल का समीकरण !!

वर्कर्स के लिए पवन का इमोशनल कदम

नरीन और संगीता के जाने के बाद पवन सिंह एक अलग वजह से चर्चा में आ गए। उन्होंने मेकर्स से वर्कर्स से मिलने की परमिशन मांगी और नयन को साथ लेकर नीचे गए। पवन का यह कदम दर्शकों को भावुक कर गया। यहां उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ स्टार नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान भी हैं।

अर्जुन का चौंकाने वाला फैसला

आने वाले एपिसोड का प्रोमो और भी ज्यादा रोमांचक है। इसमें नयनदीप को एक खास पावर मिलती है कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को चुनें। उन्होंने अर्जुन का नाम लिया। इसके बाद अर्जुन से पूछा गया कि वह किस रूलर को इस हफ्ते Ultimate Ruler की रेस से बाहर करना चाहेंगे।

सबको लगा था कि अर्जुन अरबाज, आदित्य या धनश्री का नाम लेंगे। लेकिन जैसे ही उन्होंने पवन सिंह का नाम लिया, सेट पर सन्नाटा छा गया।

  • दर्शकों की आंखें फटी रह गईं

  • वर्कर्स भी अर्जुन के फैसले से नाराज़ दिखे

  • माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया

आगे क्या होगा?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या अर्जुन का यह कदम मास्टर स्ट्रोक साबित होगा या खुद उनके लिए भारी पड़ जाएगा? क्या वर्कर्स और बाकी कंटेस्टेंट पवन सिंह के साथ खड़े होंगे? यह जानने के लिए दर्शकों को अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

Rise and Fall का यह सीजन हर दिन नए मोड़ ले रहा है। पवन सिंह की दमदार मौजूदगी, वर्कर्स के लिए उनकी भावनाएं और अर्जुन का रिस्की मूव शो को और ज्यादा रोमांचक बना रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि पवन सिंह का सफर किस दिशा में जाता है।

Rise And Fall First Elimination: Aarush Or Noorin, Who Got Eliminated From Ashneer Grover's Show?

Share :

Related Post