Vaibhav Suryavanshi, VNX Report : IPL तो खत्म हो चुका है लेकिन Vaibhav Suryavanshi अपना जलवा अभी भी दिखा रहे हैं,सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप में वह कुछ आक्रामक छक्के लगाते हुए दिख रहे हैं, IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा था हालांकि उन्हें पूरा IPL तो खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन आखिरी के 7 मैचों में संजू सैमसंग के इंजर्ड होने के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने चौक से ज्यादा छक्के लगाए। वैभव ने लीग में 18 चौके लगाए और 24 छक्के जड़े। 14 साल के इस लड़के ने IPL 2025 में तहलका मचा दिया था। आईए जानते है पूरी कहानी।
क्या है Vaibhav Suryavanshi की विडिओ क्लिप का सच और कहा की है वीडियो?
Vaibhav Suryavanshi IPL के बाद इस वीडियो में U-19 NCA कैंप में आक्रामक छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं, जैसा कि हम सब जानते हैं Vaibhav अपने तेज़ और आक्रामक छक्कों के लिए जाने जाते हैं, Vaibhav U-19 NCA कैंप में मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं, वह इसी महीने भारतीय U-19 टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं जहां टीम इंडिया 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी।
Vaibhav के लिए यह श्रृंखला बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है, जैसा प्रदर्शन उन्होंने IPL में किया है उसको मध्य नजर रखते हुए अगर उन्होंने इस श्रृंखला में भी अच्छा प्रदर्शन किया तो टीम इंडिया के साथ अंदर-19 और उसके बाद आगे की teams में उनको भाग लेने का एक सुनहरा सुनहरा मौका मिलेगा।
Vaibhav Suryavanshi in the U19 NCA camp. 👏pic.twitter.com/e6eCD9yqiV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 7, 2025
कौन है Vaibhav Suryavanshi?
क्या है Vaibhav Suryavanshi उपलब्धियां ?
-
IPL इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी: वैभव ने 13 साल की उम्र में IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ अनुबंध हासिल किया। उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था।
-
सबसे कम उम्र में शतक: उन्होंने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। यह आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक भी था।
-
पहली गेंद पर छक्का: वैभव ने 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने आईपीएल डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का लगाकर सनसनी मचा दी।
-
अंडर-19 उपलब्धियां: उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 58 गेंदों में शतक लगाया और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार के लिए 360 रन बनाए।
-
रणजी ट्रॉफी डेब्यू: जनवरी 2024 में 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, जो सबसे कम उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड है।
-
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें यह अवॉर्ड मिला, साथ ही एक टाटा कर्व ईवी कार भी गिफ्ट की गई।
-
मर्सिडीज-बेंज कार: गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक के बाद राजस्थान रॉयल्स के मालिक रनजीत बरठाकुर ने उन्हें यह कार भेंट की।
-
बिहार सरकार से इनाम: उनके शतक के बाद बिहार सरकार ने 10 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की।
The Curvv Super Striker of the Season award goes to Vaibhav Suryavanshi. #TATAIPL | #RCBvPBKS | #CurvvSuperStriker | #Final | #TheLastMile | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/JQaXJSj4pH
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025