WhatsApp Username Feature: नमस्कार दोस्तों! अगर आप WhatsApp यूज़ करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत ज़रूरी है — और थोड़ा शॉकिंग भी। दरअसल, WhatsApp अब बहुत जल्द Username फीचर लाने जा रहा है। जी हां, अब आपको किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी। आप सिर्फ यूज़रनेम से चैट कर पाएंगे।
क्या है WhatsApp Username Feature?
मिली जानकारी के मुताबिक, WhatsApp के नए बीटा वर्ज़न में “Reserve Username” का सेक्शन देखा गया है। यानी आप पहले से अपना यूनिक यूज़रनेम रिजर्व कर पाएंगे, ताकि कोई और वो नाम न ले सके।
इस फीचर के आने से Telegram और पुराने BlackBerry Messenger (BBM) जैसी सुविधा WhatsApp में भी देखने को मिलेगी। इससे यूज़र्स को प्राइवेसी का एक नया लेवल मिलेगा — क्योंकि अब चैट के लिए मोबाइल नंबर शेयर नहीं करना पड़ेगा।
यह फीचर फेक मैसेज, स्कैम और फ्रॉड जैसी समस्याओं को भी काफी हद तक कम कर सकता है, क्योंकि अब कोई भी रैंडम व्यक्ति आपके नंबर से आपको मैसेज नहीं कर पाएगा।

कैसे बनाएंगे Username?
WhatsApp में यूज़रनेम बनाते समय कुछ सख्त नियम होंगे।
-
वेबसाइट या “www” जैसे शब्द अलाउ नहीं होंगे
-
आप स्पेशल कैरेक्टर और नंबर्स के कॉम्बिनेशन में यूज़रनेम बना सकेंगे
-
हर यूज़र का नाम यूनिक होगा
इसका मतलब है कि अब “@Arattai” या “@techguru123” जैसे यूज़रनेम WhatsApp पर देखे जा सकते हैं।
अब बुरी खबर — WhatsApp में आने वाले हैं Ads!
जहां एक तरफ ये फीचर लोगों को पसंद आ सकता है, वहीं दूसरी ओर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2025 से WhatsApp पर विज्ञापन (Ads) दिखाना शुरू किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि अब आप जब किसी का स्टेटस देखेंगे, तो बीच में Ads आएंगे — एक स्टेटस, एक ऐड, फिर स्टेटस, फिर ऐड!
यहां तक कि चैट स्क्रीन में भी Ads दिखने की संभावना है।
अगर ऐसा होता है तो यूज़र्स का कहना है कि WhatsApp की पॉपुलैरिटी पर सीधा असर पड़ेगा। भारत में पहले से ही कई लोकल चैटिंग ऐप्स जैसे “Arattai” मौजूद हैं, जो धीरे-धीरे पॉपुलर हो रहे हैं।

WhatsApp का Golden Era
याद करें जब WhatsApp पहली बार Nokia के Symbian फोनों में आया था — कोई ऐड नहीं, कोई झंझट नहीं। बस नंबर सेव करो और चैट शुरू। फिर Android आने के बाद WhatsApp सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप बन गया।
लेकिन अब अगर WhatsApp में Ads आने लगे, तो यह उसका सबसे विवादित बदलाव साबित हो सकता है।
Arattai — WhatsApp का इंडियन अल्टरनेटिव?
भारतीय ऐप “Arattai” धीरे-धीरे WhatsApp का विकल्प बनता जा रहा है। इसमें कॉल्स के लिए End-to-End Encryption मौजूद है, लेकिन अभी मैसेज में यह सुविधा नहीं है। अगर कंपनी इसे भी जोड़ दे, तो यह भारत का सबसे मजबूत चैटिंग ऐप बन सकता है।
WhatsApp का Username फीचर प्राइवेसी के लिहाज से शानदार कदम है, लेकिन Ads दिखाने का फैसला उल्टा पड़ सकता है। अगर यूज़र्स परेशान हुए, तो WhatsApp को Telegram और भारतीय ऐप्स से कड़ी टक्कर मिल सकती है।






