UPI Update: भारत में आज के समय में UPI (Unified Payments Interface) डिजिटल पेमेंट्स की रीढ़ बन चुका है। छोटे-मोटे लेन-देन से लेकर बड़े ट्रांजैक्शंस तक, हर जगह लोग यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब 15 सितंबर 2025 से इसमें बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जो सीधे आम लोगों, कारोबारियों और निवेशकों की जेब पर असर डालेगा।
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 8 सितंबर को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि अब UPI के जरिए हाई-वैल्यू पेमेंट्स और आसान होंगे।
क्या है नया बदलाव?
पहले जहां यूपीआई पर कई कैटेगरीज़ में ₹5 लाख की लिमिट थी, अब उसे डबल करके ₹10 लाख कर दिया गया है। यानी कि 24 घंटे में आप ज्यादा रकम ट्रांसफर कर सकेंगे।
नई लिमिट्स इस प्रकार हैं:
Effective from 15th September, now make high-value payments seamlessly with UPI! NPCI has increased the transaction limit to ₹10 lakh within 24 hours for categories like insurance premiums & capital markets, making big payments easier and faster than ever.#NewUPILimits pic.twitter.com/SEmjro8Rop
— BHIM (@NPCI_BHIM) September 8, 2025
-
कैपिटल मार्केट्स (निवेश, म्यूचुअल फंड आदि)
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹10 लाख (24 घंटे में)
-
-
इंश्योरेंस प्रीमियम
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹10 लाख
-
-
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (EMD Payments)
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹10 लाख
-
-
ट्रैवल बुकिंग (फ्लाइट/ट्रेन टिकट आदि)
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹10 लाख
-
-
क्रेडिट कार्ड रिपेमेंट
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹6 लाख
-
-
कलेक्शंस (भुगतान वसूली)
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: ₹10 लाख
-
-
ज्वेलरी खरीदारी (सोना, डायमंड आदि)
-
पहले: ₹2 लाख
-
अब: ₹6 लाख
-
-
बिजनेस मर्चेंट्स
-
पहले: ₹5 लाख
-
अब: कोई लिमिट नहीं (अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन स्वीकार कर सकते हैं)
-
ये भी पढ़े: OpenAI Stargate Project: भारत में AI Supercomputer Mission, Reliance से साझेदारी की चर्चा तेज !!
क्या नहीं बदला?
-
FX Retail via BBPS – 5 लाख ही रहेगा
-
Digital Account Opening – 5 लाख
-
Initial Funding (नई अकाउंट फंडिंग) – 2 लाख
क्यों किया गया बदलाव?
NPCI ने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि रियल मनी गेम्स और ऑनलाइन बेटिंग पर बैन के बाद यूपीआई ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में 25% तक की गिरावट आई है। पहले Dream11, My11 जैसे गेमिंग ऐप्स पर लाखों छोटी-छोटी पेमेंट्स होती थीं, जिससे सर्वर पर ज्यादा लोड आता था।
अब जब यह लोड कम हो गया है, तो NPCI ने जेन्युइन यूजर्स और बिजनेस ट्रांजैक्शंस को सपोर्ट करने के लिए लिमिट्स बढ़ा दी हैं।
आपके लिए क्या फायदे होंगे?
-
अब आप बड़ी खरीदारी (जैसे ज्वेलरी या गाड़ी की एडवांस पेमेंट) सीधे UPI से कर सकेंगे।
-
बिजनेस मर्चेंट्स को अनलिमिटेड पेमेंट रिसीव करने की सुविधा मिलेगी।
-
ट्रैवलर्स और ट्रेडर्स को तेज़ और कैशलेस ट्रांजैक्शन का विकल्प मिलेगा।
-
निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम्स के लिए पेमेंट करना होगा आसान।
15 सितंबर 2025 से UPI और भी पावरफुल हो जाएगा। लिमिट्स दोगुनी (कहीं-कहीं तिगुनी) होने के बाद यह सिर्फ छोटे ट्रांजैक्शन का ही नहीं बल्कि बड़े लेन-देन का भरोसेमंद माध्यम बन जाएगा। डिजिटल इंडिया के इस कदम से लोगों को सुविधा और कारोबार को रफ्तार मिलेगी।