February 11, 2026 6:55 AM

UK Online Grooming Case: ब्रिटेन में भारतीय मूल के युवक की गिरफ्तारी, वीडियो वायरल होने से उठा बड़ा सवाल !!

UK Online Grooming Case: ब्रिटेन के कोवेंट्री में भारतीय मूल के युवक की गिरफ्तारी, माफी मांगते हुए वीडियो वायरल।....

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Friday, January 9, 2026

UK Online Grooming Case: ब्रिटेन में भारतीय मूल के युवक की गिरफ्तारी, वीडियो वायरल होने से उठा बड़ा सवाल !!

ब्रिटेन से वायरल वीडियो और गिरफ्तारी का मामला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय मूल का युवक ब्रिटेन की पुलिस के सामने बार-बार माफी मांगता नजर आ रहा है। वीडियो करीब 3 मिनट 24 सेकंड का है, जिसमें युवक पुलिस से कहता दिख रहा है कि उससे गलती हो गई है और उसे वार्निंग देकर छोड़ दिया जाए। यह मामला UK Online Grooming Case से जुड़ा बताया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए युवक का नाम Gur Jitesh बताया जा रहा है। उन्हें 8 जनवरी की देर रात ब्रिटेन के Coventry शहर में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला भारत और विदेश दोनों जगह चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़े: AI Overview Mistake: अगले साल को लेकर AI हुआ कंफ्यूज, सोशल मीडिया पर उड़ने लगी मज़ाक !!

आरोप क्या हैं और क्यों हुई गिरफ्तारी

सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक गुर जितेश पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन कई नाबालिग लड़कियों से गलत तरीके से संपर्क किया और उनसे मिलने की योजना बनाई। इन्हीं आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गुर जितेश पिछले करीब 12 हफ्तों से कोवेंट्री शहर में स्टूडेंट हाउसिंग में रह रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें उस हाउसिंग से निकाल दिया गया है। हालांकि, इस पूरे मामले में ब्रिटेन के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरफ्तारी के समय पुलिसकर्मी गुर जितेश से उनके वीजा को लेकर सवाल करते हैं। वह पुलिस को बताते हैं कि उनका वीजा अगले दिसंबर तक वैलिड है। इसके बाद पुलिस उन्हें सूचित करती है कि उनका वीजा घटाकर चार महीने कम कर दिया गया है।

वीडियो में युवक लगातार माफी मांगता दिखाई देता है और कहता है कि वह दोबारा ऐसा कुछ नहीं करेगा। इसी वीडियो के आधार पर UK Online Grooming Case को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

इस मामले को लेकर फिलहाल किसी भी ब्रिटिश सरकारी एजेंसी की तरफ से आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कानून के मुताबिक ऐसे मामलों में जांच पूरी होने और अदालत में आरोप साबित होने के बाद ही किसी को दोषी माना जाता है।

जानकारी के अनुसार, इस तरह के मामलों में पहले डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जाती है, फिर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ होती है। इसके बाद ही यह तय किया जाता है कि किन धाराओं में मामला दर्ज होगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी।

भारत सरकार की प्रतिक्रिया

इस पूरे UK Online Grooming Case पर जब भारत सरकार से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो सरकार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई। बताया गया कि यह निजी व्यक्तियों से जुड़ा मामला है और सरकार व्यक्तिगत आपराधिक मामलों पर प्रतिक्रिया नहीं देती।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि विदेश जाने वाले छात्रों की जांच प्रक्रिया क्या होती है, ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर क्या सावधानियां जरूरी हैं और विदेश में पढ़ने या रहने वाले लोगों की जिम्मेदारी कहां तक होती है।

ऑनलाइन ग्रूमिंग पर बढ़ती चिंता

ब्रिटेन में ऑनलाइन ग्रूमिंग से जुड़े मामलों को गंभीर अपराध माना जाता है और इन पर सख्त कार्रवाई होती है। यही वजह है कि यह मामला सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ऑनलाइन सेफ्टी और डिजिटल व्यवहार को लेकर भी बहस छिड़ गई है।

फिलहाल यह पूरा मामला जांच के स्तर पर है और आगे की स्थिति आधिकारिक बयानों और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही साफ हो पाएगी।

ब्रिटेन में भारतीय व्यक्ति गिरफ्तार, नाबालिग लड़कियों की ऑनलाइन ग्रूमिंग का लगा आरोप - indian man arrested in uk over online grooming allegations

Share :

Leave a Reply

Related Post

×