Tanya Mittal Real Age: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। कभी अपने एटीट्यूड को लेकर तो कभी अपने फेक दावों से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या अब एक नए विवाद में फंस गई हैं। इस बार मामला है उनकी उम्र का। सवाल उठ रहा है कि आखिर तान्या मित्तल की रियल एज क्या है — 25, 27 या 30?
‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल क्यों छिपा रही हैं अपनी असली उम्र? Reddit पर हुए खुलासे ने उठाए सवाल !!
पिछले छह हफ्तों में तान्या मित्तल शो में कई बार अपने अलग-अलग दावे कर चुकी हैं। दुबई में बकलावा खाने, दिल्ली में दाल बनाने और ताजमहल के सामने कॉफी पीने की बातों से लेकर उन्होंने अपने बारे में कई ऐसी बातें कहीं जो बाद में झूठ साबित हुईं। लेकिन अब उनकी उम्र को लेकर शुरू हुई चर्चा ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब Reddit पर Bigg Boss 19 का एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर किया गया जिसमें तान्या मित्तल का जन्म वर्ष 2000 बताया गया। यानी कि शो की यह चर्चित कंटेस्टेंट 25 साल की हैं। मगर, तान्या ने खुद कई मौकों पर कहा है कि वो 27 या 30 साल की हैं। इतना ही नहीं, शो के दौरान उन्होंने कभी 27 तो कभी 30 की उम्र का जिक्र अलग-अलग कंटेस्टेंट्स से बातचीत में किया।
एक एपिसोड में नेलम से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो 30 साल की हैं, जबकि मालती से बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को 27 बताया। अब जब आधिकारिक पोस्ट में उनका जन्म वर्ष 2000 बताया गया, तो फैन्स के बीच यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि आखिर तान्या मित्तल अपनी असली उम्र छिपा क्यों रही हैं।

‘मिस्ट्री गर्ल’ बनने का दांव क्या उल्टा पड़ गया? जानें क्यों तान्या मित्तल को शो से बाहर करना चाहते हैं फैंस !!
सोशल मीडिया पर अब यूज़र्स तान्या को “झूठ का पुतला” कहकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि तान्या ने सिर्फ शो में एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि खुद की पर्सनालिटी को मिस्ट्री बनाने के लिए भी ऐसे झूठ बोले हैं। कुछ दर्शक अब शो से उनके एलिमिनेशन की मांग कर रहे हैं।
तान्या मित्तल बिग बॉस 19 की सबसे ज़्यादा चर्चित और विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक बन चुकी हैं। पहले उनके फेक ट्रैवल स्टोरीज़, फिर रियल एज को लेकर झूठ, इन सबके चलते अब दर्शक उन्हें एंटरटेनिंग नहीं बल्कि इरिटेटिंग मानने लगे हैं। कई फैन्स ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि अब तान्या के झूठे दावे हद से ज्यादा हो गए हैं और वो शो की इमेज को भी डिस्टर्ब कर रही हैं।
अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि तान्या मित्तल खुद अपनी असली उम्र को कब और कैसे क्लियर करती हैं। क्या वो 25 साल की हैं जैसा कि पोस्ट में बताया गया या फिर उनकी उम्र का कोई और सच सामने आएगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।






