Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari, Varun Dhawan: 2 अक्टूबर 2025 को ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई, और पहले ही दिन से इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया। इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली इस फिल्म के साथ रिलीज़ हुई ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)’, लेकिन यह मुकाबला Varun Dhawan और जान्हवी कपूर की टीम के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है।
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: क्लैश जिसने सबको चौंकाया
आमतौर पर निर्माता किसी बड़ी फिल्म से क्लैश करने से बचते हैं, ताकि उनके कलेक्शन पर असर न पड़े। लेकिन इस बार शशांक खेतान ने जोखिम उठाया और अपनी मल्टीस्टारर फिल्म को ऋषभ शेट्टी की मेगा फिल्म के सामने रिलीज़ कर दिया। फिल्म में Varun Dhawan, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे नामी चेहरे हैं, मगर स्टार पावर भी इस बार दर्शकों को खींचने में नाकाम रही।
ये भी पढ़े: कांतारा चैप्टर 1 की राजकुमारी: Rukmini Vasant का सफर और सफलता की कहानी !!

ओपनिंग कलेक्शन और गिरावट
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को 8 से 10 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलने की उम्मीद थी। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने पहले दिन ₹10.11 करोड़ की कमाई की। हालांकि दशहरा और गांधी जयंती की छुट्टी का फायदा इसे जरूर मिला, लेकिन यह आंकड़ा इस स्टारकास्ट के हिसाब से कमजोर माना गया।
दूसरे दिन जब दफ्तर और कॉलेज दोबारा खुले, तो फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे दिन फिल्म ने सिर्फ ₹6 करोड़ के आसपास की कमाई की, जिससे दो दिन का कुल कलेक्शन लगभग ₹16.12 करोड़ पर पहुंचा।

दूसरी तरफ Kantara Chapter 1 का जलवा
उधर, कांतारा चैप्टर 1 ने रिलीज के पहले ही दिन ₹61 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने ₹45 करोड़ और जोड़ते हुए दो दिन में ₹106 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह स्पष्ट हो गया कि दर्शकों का रुझान पूरी तरह ऋषभ शेट्टी की फिल्म की ओर है।
रिव्यू और दर्शकों की प्रतिक्रिया
जहां कांतारा को आलोचकों से भी सराहना मिली, वहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को ज्यादातर नेगेटिव रिव्यू मिले। क्रिटिक्स ने इसे “पुरानी कहानी को नए पैकेज में बेचने की कोशिश” बताया। सोशल मीडिया पर भी दर्शकों का झुकाव कांतारा चैप्टर 1 की ओर ज्यादा देखने को मिला।
आगे की उम्मीदें और खतरे
अब फिल्म के पास अपनी स्थिति सुधारने के लिए सिर्फ वीकेंड बचा है। अगर शनिवार-रविवार को वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहा तो फिल्म थोड़ा संभल सकती है, वरना इसके शो घटाए जा सकते हैं। ऐसा होने पर फिल्म की कमाई पर बड़ा असर पड़ेगा।
फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान, जिन्होंने पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट्स दी हैं, उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में उनकी नई फिल्म दर्शकों के दिल जीत लेगी।
फिलहाल, बॉक्स ऑफिस की जंग में कांतारा चैप्टर 1 पूरी तरह आगे निकल चुकी है और ऋषभ शेट्टी एक बार फिर साउथ से लेकर हिंदी बेल्ट तक चर्चा में हैं।






