February 11, 2026 5:32 AM

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: रावण को ‘शरारती’ कहने पर भड़का सोशल मीडिया, ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट !!

सिमी ग्रेवाल ने दशहरे पर रावण को ‘शरारती’ बताकर कहा—“महिला का अपहरण किया पर सम्मान दिया।” बयान से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट करना पड़ा।

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Friday, October 3, 2025

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: रावण को ‘शरारती’ कहने पर भड़का सोशल मीडिया, ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट !!

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: दशहरे के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी शो होस्ट सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को दशहरा पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें रावण के चरित्र को लेकर लिखी गई उनकी बातों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया।

सिमी ने अपने पोस्ट में लिखा—“प्रिय रावण, हर साल आज के दिन हम अधर्म पर धर्म की जीत का जश्न मनाते हैं। लेकिन टेक्निकली देखा जाए तो तुम्हें दुष्ट नहीं बल्कि शरारती कहना चाहिए। आखिर तुमने किया ही क्या था? एक महिला का अपहरण किया था, लेकिन उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया।”

उन्होंने आगे लिखा कि रावण ने सीता माता को अच्छा भोजन, रहने के लिए स्थान और महिला सुरक्षाकर्मी दिए। शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन जब उन्होंने इंकार कर दिया तो न तो उन पर एसिड फेंका और न ही किसी तरह का उत्पीड़न किया। यहां तक कि श्रीराम के हाथों मारे जाने से पहले उन्होंने माफी भी मांगी। सिमी ने अपने लंबे पोस्ट के आखिर में दशहरा की शुभकामनाएं भी दी थीं।

ये भी पढ़े: Mirabai Chanu clinches silver at World Weightlifting Championships

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: रावण को ‘शरारती’ कहने पर भड़का सोशल मीडिया, ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट !!

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, सोशल मीडिया यूज़र्स ने Simi Garewal को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर बाद उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे।

कई यूज़र्स ने सिमी पर हिंदू आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। एक यूज़र ने लिखा—“काश इस तथाकथित बुद्धिजीवी ने रामायण पढ़ने की जहमत उठाई होती। रावण कोई पुण्यात्मा नहीं था, बल्कि श्राप के डर से उसने सीता माता से दूरी बनाई।”

दूसरी यूज़र रूपा ने लिखा—“एक महिला द्वारा अपहरण और उत्पीड़न का समर्थन करना किसी भी तरह से उचित नहीं है। यह वही Simi Garewal हैं जो खुद को पवित्र दिखाने के लिए सफेद कपड़े पहनती हैं।”

एक अन्य यूज़र ईशा ने लिखा—“प्रिय सिमी, अगर आपके साथ या आपकी बेटियों के साथ ऐसा होता तो क्या आप इसे भी ‘शरारत’ कहतीं? रावण को महिमामंडित करना एक महिला की गरिमा का अपमान है।”

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: रावण को ‘शरारती’ कहने पर भड़का सोशल मीडिया, ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट !!

पुराना करियर और पहचान

आपको बता दें कि Simi Garewal सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि टीवी शो होस्ट और फिल्म निर्माता भी रही हैं। 1960 और 70 के दशक में उन्होंने दो बदन, मेरा नाम जोकर और कर्ज जैसी फिल्मों में अभिनय किया। फिल्मों के बाद उन्होंने टेलीविजन शो Rendezvous with Simi Garewal में कई बड़े सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिया, जो काफी लोकप्रिय रहा।

विवाद का असर

रावण पर दिए गए इस बयान के बाद सिमी को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अपना पोस्ट भले ही डिलीट कर दिया हो, लेकिन बहस थमी नहीं है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या त्योहारों के मौके पर इस तरह के बयान देना आस्था और परंपरा से खिलवाड़ माना जाए या इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समझा जाए।

Simi Garewal Ravana Remark Controversy: रावण को ‘शरारती’ कहने पर भड़का सोशल मीडिया, ट्रोलिंग के बाद पोस्ट डिलीट !!

Share :

Leave a Reply

Related Post

×