February 11, 2026 6:56 AM

Shaktimaan Movie: रणवीर सिंह स्टारर भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म क्यों अब तक नहीं बन सकी?

Shaktimaan Movie: भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान पर फिल्म बनाने की चर्चा कई सालों से चल रही है। मगर लगातार अनाउंसमेंट और बड़े दावों के बावजूद आज तक यह प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पाया। हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इस पूरे मसले से जुड़ी

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Tuesday, September 23, 2025

Shaktimaan Movie: रणवीर सिंह स्टारर भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म क्यों अब तक नहीं बन सकी?

Shaktimaan Movie: भारत के पहले सुपरहीरो शक्तिमान पर फिल्म बनाने की चर्चा कई सालों से चल रही है। मगर लगातार अनाउंसमेंट और बड़े दावों के बावजूद आज तक यह प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं उतर पाया। हाल ही में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इस पूरे मसले से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है, जिससे साफ हो गया है कि क्यों यह फिल्म अब तक अटकी हुई है।

दो साल बर्बाद कर गए डायरेक्टर बेसिल जोसेफ

‘मिनल मुरली’ जैसी हिट सुपरहीरो फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर बेसिल जोसेफ को शक्तिमान मूवी का डायरेक्टर चुना गया था। अनुराग कश्यप ने बताया कि मलयाली मनोरमा अवॉर्ड्स के दौरान उनकी मुलाकात बेसिल से हुई। बातचीत में बेसिल ने कहा कि उन्होंने शक्तिमान बनाने की कोशिश में अपनी जिंदगी के पूरे दो साल बर्बाद कर दिए। तमाम मीटिंग्स, तैयारियों और चर्चाओं के बावजूद प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया।

ये भी पढ़े: Varanasi flights में हाईजैक का डर, कॉकपिट में घुसने की कोशिश करने वाले 9 यात्री गिरफ्तार !!

Shaktimaan Movie: रणवीर सिंह स्टारर भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म क्यों अब तक नहीं बन सकी?

रणवीर सिंह थे लीड रोल में चुने गए

Sony पिक्चर्स ने इस प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए बेसिल को डायरेक्टर और रणवीर सिंह को मुख्य किरदार के लिए फाइनल किया था। रणवीर खुद इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे और उन्होंने इस रोल के लिए हां भी कर दी थी।

मुकेश खन्ना बने बड़ी रुकावट

मगर सबसे बड़ा अड़ंगा लगा खुद मुकेश खन्ना की तरफ से। शक्तिमान कैरेक्टर के सारे राइट्स उन्हीं के पास हैं और उन्होंने साफ कर दिया कि रणवीर सिंह इस रोल के लिए सही चॉइस नहीं हैं। उनका मानना था कि रणवीर की पब्लिक इमेज और उनके रोल्स शक्तिमान जैसे सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों वाले किरदार से मेल नहीं खाते।

बताया जाता है कि रणवीर सिंह खुद मुकेश खन्ना से मिलने उनके घर तक गए, लेकिन बातचीत के बाद भी वे राज़ी नहीं हुए। नतीजतन यह फिल्म लगातार टलती चली गई और अब तक शुरू भी नहीं हो सकी।

शक्तिमान का क्रेज और इंडस्ट्री की राजनीति

90 के दशक में शक्तिमान भारतीय टेलीविज़न का सबसे बड़ा सुपरहीरो शो था। लाखों बच्चों के लिए वह रोल मॉडल बन गया था। यही वजह है कि शक्तिमान पर फिल्म बनाने की योजना को लेकर दर्शकों में अब भी जबरदस्त उत्सुकता है। लेकिन इंडस्ट्री के अंदरूनी मतभेद, कॉपीराइट और क्रिएटिव कंट्रोल की लड़ाई ने इसे अभी तक संभव नहीं होने दिया है।

अनुराग कश्यप ने बातचीत में यह भी इशारा किया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जटिल राजनीति और क्रिएटिव विजन को लेकर असहमति ही इसकी सबसे बड़ी वजह रही है।

शक्तिमान फिल्म का सपना फिलहाल अधूरा ही दिख रहा है। जबकि फैंस अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि भारत का पहला सुपरहीरो एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगा। मगर यह तभी संभव होगा जब सभी पक्ष मिलकर आगे बढ़ने का फैसला लें।

Shaktimaan Movie: रणवीर सिंह स्टारर भारत की पहली सुपरहीरो फिल्म क्यों अब तक नहीं बन सकी?

Share :

Leave a Reply

Related Post

×