February 11, 2026 5:33 AM

समय रैना की ‘Say No To Cruise’ टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन खान का रिएक्शन — राघव जयाल ने खोला राज !!

Say No To Cruise: समय रैना की “Say No To Cruise” टीशर्ट जहां सोशल मीडिया पर हंसी का कारण बनी, वहीं शाहरुख और आर्यन खान ने भी इसे हंसी-मज़ाक में लिया।

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Wednesday, October 8, 2025

समय रैना की ‘Say No To Cruise’ टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन खान का रिएक्शन — राघव जयाल ने खोला राज !!

Say No To Cruise: ‘The Bads OF Bollywood’ के प्रीमियर के दौरान समय रैना (Samay Raina) की टीशर्ट ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं।
टीशर्ट पर लिखा था — “Say No To Cruise”, जो सीधा आर्यन खान ड्रग केस पर एक मज़ाकिया तंज माना गया।
याद दिला दें कि आर्यन खान का ड्रग केस 2021 में एक क्रूज़ पार्टी से ही शुरू हुआ था।

राघव जयाल ने बताया — क्या थी शाहरुख और आर्यन की प्रतिक्रिया?

‘The Bads OF Bollywood’ में परवेज का किरदार निभाने वाले राघव जयाल हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचे थे।
वहीं उन्होंने बताया कि जब समय रैना यह टीशर्ट पहनकर प्रीमियर में पहुंचे, तो वहां मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

ये भी पढ़े: UPI Update : अब बिना UPI Pin के हो जाएगी पेमेंट, NPCI की तरफ से आयी बड़ी अपडेट !!

समय रैना की ‘Say No To Cruise’ टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन खान का रिएक्शन — राघव जयाल ने खोला राज !!

राघव ने कहा —

“समय टीशर्ट पहनकर वहां पहुंचा हुआ था और सब हंस रहे थे। आर्यन भी हंस रहा था।
वो कर सकता है ऐसा, वो तो वैसा ही है ना… हम नहीं कर सकते। पूरी पार्टी में ऐसे ही घूम रहा था टीशर्ट दिखाकर सबको।”

जब राघव से पूछा गया कि शाहरुख खान का उस टीशर्ट पर क्या रिएक्शन था,
तो उन्होंने बताया —

“शाहरुख सर तो खूब हंस रहे थे। उनके लिए तो हम सब बच्चे ही हैं। वो हर किसी को बेटे की तरह ट्रीट करते हैं।”

आर्यन खान ने भी अपने केस पर कसा तंज

दिलचस्प बात यह है कि आर्यन खान ने खुद भी अपने पुराने ड्रग केस पर एक हल्का व्यंग्य किया था।
उनकी वेब सीरीज़ The Bads OF Bollywood (Netflix) में एक ऐसा किरदार दिखाया गया,
जो समीर वानखड़े (NCB अधिकारी जिन्होंने आर्यन को अरेस्ट किया था) जैसा दिखता है।

समय रैना की ‘Say No To Cruise’ टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन खान का रिएक्शन — राघव जयाल ने खोला राज !!

वह किरदार एक बॉलीवुड पार्टी में रेड मारने आता है और बार-बार “सत्यमेव जयते” का नारा लगाता है।
यह सीन वायरल हुआ और लोगों ने तुरंत इसे आर्यन के केस से जोड़ दिया।

समीर वानखड़े की प्रतिक्रिया — अदालत तक पहुंचा मामला

सीन के वायरल होने के बाद समीर वानखड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस शो के ज़रिए उनकी छवि को गलत, झूठे और अपमानजनक ढंग से पेश किया गया।

वानखड़े ने इसके लिए शाहरुख खान, Red Chillies Entertainment, Netflix और अन्य पर मानहानि का केस दर्ज कराया और
₹25 करोड़ का मुआवज़ा मांगा।

लेकिन कोर्ट ने उनका यह केस पूरी तरह खारिज कर दिया

समय रैना की “Say No To Cruise” टीशर्ट जहां सोशल मीडिया पर हंसी का कारण बनी,
वहीं शाहरुख और आर्यन खान ने भी इसे हंसी-मज़ाक में लिया
राघव जयाल के खुलासे से यह साफ है कि खान फैमिली इस पूरे विवाद को अब हल्के-फुल्के अंदाज़ में ले रही है

समय रैना की ‘Say No To Cruise’ टीशर्ट पर शाहरुख और आर्यन खान का रिएक्शन — राघव जयाल ने खोला राज !!

Share :

Leave a Reply

Related Post

×