Ritesh Pandey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीति का माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। इसी बीच जन स्वराज पार्टी ने अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है भोजपुरी सुपरस्टार और पॉपुलर सिंगर रितेश पांडे का। उन्हें करगहर सीट से पार्टी की तरफ से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
ये भी पढ़े: Mayawati Rally in Lucknow Breaks Records, BJP के दबदबे के बीच BSPकी भीड़ ने दिखाई राजनीतिक ताकत !!

क्या Ritesh Pandey एक्टिंग छोड़कर अब सिर्फ राजनीति करेंगे? करगहर से टिकट मिलने के बाद दिए बड़े संकेत
रितेश पांडे की टिकट मिलने की खबर आते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीवी पर टकटकी लगाए बैठे रितेश पांडे का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और जैसे ही उनका नाम लिस्ट में शामिल हुआ, वे झूम उठे। इस मौके पर उनके समर्थक भी उनके साथ खुशी में झूमते नजर आए।
टिकट मिलने के बाद रितेश पांडे ने जनता से बातचीत में कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि उनका मेहनत का परिणाम मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। रितेश ने कहा कि अब उनका पूरा समय जनसेवा और क्षेत्र की जनता के लिए है। चुनाव जीतने के बाद भी वह अपनी प्रतिबद्धता में कमी नहीं आने देंगे और पार्टी द्वारा उन पर जताया गया विश्वास पूरा करेंगे।

हालांकि एक सवाल हमेशा लोगों के मन में रहता है कि एक्टर होने के नाते रितेश पांडे अपने समय का कितना हिस्सा जनता के लिए दे पाएंगे। इस पर रितेश पांडे ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान जनता की सेवा और क्षेत्र में जनसंपर्क पर है।
क्या Prasant Kishor का भरोसा और Ritesh Pandey की लोकप्रियता दिलाएगी करगहर में जीत?
चुनाव से पहले रितेश पांडे लगातार क्षेत्र में लोगों से मिल रहे थे और जनसंपर्क कर रहे थे। उनके समर्थक और स्थानीय लोग भी उनकी मेहनत की सराहना कर रहे थे। इस दौरान यह भी चर्चा थी कि प्रशांत किशोर खुद इस सीट से चुनाव में उतर सकते हैं, लेकिन अंत में उन्होंने रितेश पांडे को करगहर से पार्टी का चेहरा बनाया।
अब सवाल यह है कि रितेश पांडे अपने करिश्मा और लोकप्रियता से करगहर सीट पर जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने जिस तरह से जनता से संवाद किया और आशीर्वाद लिया, यह देखना बाकी है कि ये आशीर्वाद वोट में कितना बदलते हैं। क्षेत्र में उनकी लगातार मौजूदगी और जनता से मिलने का तरीका उनकी जीत की संभावना को बढ़ा सकता है।
भोजपुरी सुपरस्टार के तौर पर रितेश पांडे का नाम चुनावी राजनीति में कदम रखते ही चर्चा में आ गया है। उनकी लोकप्रियता और जनता से जुड़ने की कोशिशें चुनाव के नतीजे पर अहम असर डाल सकती हैं।






