March 30, 2026 2:15 PM

Paresh Rawal Film The Taj Story Controversy: पोस्टर रिलीज़ से पहले ही उठा बवाल, मेकर्स ने दी सफाई !!

The Taj Story Controversy: Paresh Rawal की फिल्म The Taj Story रिलीज़ से पहले ही विवादों में! पोस्टर में ताजमहल से शिव मूर्ति निकालते दिखे एक्टर। मेकर्स बोले—“धार्मिक मुद्दे से कोई संबंध नहीं।” पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Wednesday, October 1, 2025

Paresh Rawal Film The Taj Story Controversy: पोस्टर रिलीज़ से पहले ही उठा बवाल, मेकर्स ने दी सफाई !!

Paresh Rawal Film The Taj Story Controversy: बॉलीवुड एक्टर Paresh Rawal की अपकमिंग फिल्म द ताज स्टोरी रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है। सोमवार को Paresh Rawal ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया, जिसके बाद इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं।

दरअसल, मोशन पोस्टर में Paresh Rawal ताजमहल के गुंबद को हटाकर वहां से भगवान शिव की मूर्ति निकालते दिखाई दे रहे हैं। इस विज़ुअल को लेकर मेकर्स पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे उस विवादित दावे को हवा दे रहे हैं, जिसके समर्थन में अब तक कोई ऐतिहासिक प्रमाण सामने नहीं आया है। आलोचकों का कहना है कि यह धार्मिक सौहार्द्र को प्रभावित कर सकता है।

The Taj Story Controversy:  पोस्टर हटाया गया, सफाई आई

विवाद बढ़ने के बाद Paresh Rawal ने यह पोस्टर सोशल मीडिया से हटा दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रोडक्शन हाउस स्वर्णिम ग्लोबल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी स्पष्टीकरण भी साझा किया।

इस बीच Paresh Rawal ने एक और पोस्टर जारी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा—“आप स्मारक को जानते हैं, मगर क्या आप उसकी कहानी जानते हैं? दुनिया के सबसे खूबसूरत स्मारक के पीछे का सच सामने आने वाला है।” इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया—“क्या वाकई ताजमहल शाहजहां ने बनवाया था?” इस बयान ने विवाद को और भड़का दिया और सोशल मीडिया पर लोग मेकर्स और एक्टर की आलोचना करने लगे।

ये भी पढ़े : UPI Charges Debate: RBI ने दी चेतावनी, क्या अब डिजिटल पेमेंट्स पर लग सकता है चार्ज?

Paresh Rawal Film The Taj Story Controversy: पोस्टर रिलीज़ से पहले ही उठा बवाल, मेकर्स ने दी सफाई !!

मेकर्स का स्टेटमेंट

मेकर्स ने तुरंत एक आधिकारिक बयान जारी किया। Paresh Rawal ने भी इसे अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। बयान में कहा गया—
“यह फिल्म किसी भी धार्मिक मुद्दे से संबंधित नहीं है। न ही हम यह दावा कर रहे हैं कि ताजमहल के अंदर शिव मंदिर है। फिल्म पूरी तरह ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित है। हम दर्शकों से अपील करते हैं कि पहले फिल्म देखें और उसके बाद अपनी राय बनाएं।”

ताजमहल विवाद की पृष्ठभूमि

मुगल शासक शाहजहां द्वारा बनवाया गया ताजमहल पहले भी कई विवादों में रहा है। समय-समय पर इस ऐतिहासिक धरोहर को लेकर विभिन्न थ्योरीज़ सामने आई हैं। इनमें सबसे चर्चित थ्योरी वह है जिसमें दावा किया गया कि ताजमहल वास्तव में एक प्राचीन शिव मंदिर के ऊपर बनाया गया है। हालांकि, अब तक किसी भी प्रमुख इतिहासकार ने इस दावे का समर्थन नहीं किया है और न ही यह बात कभी प्रमाणित हो सकी है।

फिल्म का रिलीज़ डेट

तुषार अमरीश गोयल के निर्देशन में बनी द ताज स्टोरी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में Paresh Rawal के साथ ज़ाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, स्नेहा वाघ और नमित दास जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म से जुड़ा यह विवाद भले ही अभी सुर्खियों में है, लेकिन अब दर्शकों की नज़र इस बात पर टिकी है कि सिनेमाघरों में यह कहानी किस रूप में सामने आती है।

Paresh Rawal Film The Taj Story Controversy: पोस्टर रिलीज़ से पहले ही उठा बवाल, मेकर्स ने दी सफाई !!

Share :

Leave a Reply

Related Post

×