दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म अवार्ड्स Academy Awards यानी ऑस्कर 2026 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार के समारोह में कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों ने बाजी मारी।
सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की रही कि Michael B. Jordan ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतकर Leonardo DiCaprio और Timothée Chalamet जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया।
इसके अलावा फिल्म One Battle After Another ने कई प्रमुख कैटेगरी में जीत दर्ज की और बेस्ट पिक्चर का ऑस्कर अपने नाम किया।
ये भी पढ़े : Salman Khan Galwan Movie Title Change: “Battle of Galwan” का नाम बदलकर रखा गया “Matrubhoomi” !!

Best Picture और Best Director
इस साल बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में कई बड़ी फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, जिनमें:
-
Bugonia
-
F1
-
Frankenstein
-
Hamnet
-
Marty Supreme
-
The Secret Agent
-
Sentimental Values
-
Sinners
-
Train Dreams
इन सबको पछाड़ते हुए One Battle After Another ने Best Picture का ऑस्कर जीत लिया।
इस फिल्म के निर्देशक Paul Thomas Anderson को Best Director का अवार्ड भी मिला।
Best Actor और Best Actress
Best Actor की कैटेगरी में कड़ी टक्कर देखने को मिली। नॉमिनेटेड एक्टर्स थे:
-
Timothée Chalamet – Marty Supreme
-
Leonardo DiCaprio – One Battle After Another
-
Ethan Hawke – Blue Moon
-
Wagner Moura – The Secret Agent
-
Michael B. Jordan – Sinners
इन सबको पीछे छोड़ते हुए Michael B. Jordan ने फिल्म Sinners के लिए Best Actor का अवार्ड जीत लिया।
वहीं Best Actress का अवार्ड Jessie Buckley को फिल्म Hamnet के लिए मिला।
Supporting Actor और Supporting Actress
Supporting Actor कैटेगरी में ये नाम शामिल थे:
-
Benicio Del Toro – One Battle After Another
-
Jacob Elordi – Frankenstein
-
Delroy Lindo – Sinners
-
Sean Penn – One Battle After Another
-
Stellan Skarsgård – Sentimental Values
इस कैटेगरी में Sean Penn ने जीत हासिल की।
Supporting Actress कैटेगरी में Amy Madigan ने फिल्म Weapons के लिए ऑस्कर जीता।

International Feature Film
Best International Feature Film का अवार्ड नॉर्वे की फिल्म Sentimental Values को मिला।
इस कैटेगरी में अन्य नॉमिनेटेड फिल्में थीं:
-
The Secret Agent – Brazil
-
It Was Just an Accident – France
-
Sirat – Spain
-
The Voice of Hind Rajab – Tunisia
Animated और Technical Categories
Best Animated Feature Film का अवार्ड K-Pop Demon Hunters को मिला।
Best Animated Short Film का ऑस्कर The Girl Who Cried Walls को दिया गया।
कुछ अन्य प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
-
Best Costume Design: Frankenstein
-
Best Makeup & Hairstyling: Frankenstein
-
Best Visual Effects: Avatar – Fire and Ash
-
Best Sound: F1
-
Best Cinematography: Sinners
Oscars 2026 में सबसे ज्यादा अवार्ड किसे मिले
इस साल One Battle After Another ने सबसे ज्यादा अवार्ड जीते।
-
फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे
-
इनमें से कई प्रमुख कैटेगरी में जीत हासिल हुई
दूसरी तरफ Sinners को ऑस्कर इतिहास में 16 नॉमिनेशन मिले थे, लेकिन यह केवल 4 अवार्ड ही जीत सकी।
वहीं Frankenstein ने तीन कैटेगरी में जीत दर्ज की और K-Pop Demon Hunters के हिस्से दो ऑस्कर आए।
इस तरह Oscars 2026 winners list में कई बड़ी फिल्मों और कलाकारों ने अपनी छाप छोड़ी और यह समारोह एक बार फिर सिनेमा की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न साबित हुआ। (Source)





