Mani Meraj Arrested Case: सोशल मीडिया की चमकदार दुनिया के पीछे छिपा एक काला सच अब सामने आया है। इंस्टाग्राम पर 7.3 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और भोजपुरी एक्टर मनी मिराज (Mani Meraj) को पुलिस ने रेप, धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।
Mani Meraj Arrested Case: पटना से हुई गिरफ्तारी, गाजियाबाद में दर्ज था मामला
Mani Meraj को पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया गया। मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना का है, जहाँ 18 सितंबर को एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया कि मनी ने अपनी असली पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की, फिर नशीला पदार्थ देकर रेप किया और बाद में अबॉर्शन कराने का दबाव बनाया।
ये भी पढ़े: BB19 की “Irritating Queen” तान्या मित्तल पर सोशल मीडिया फूटा गुस्सा — मिला नया नाम “Feku Tanya” !!

महिला का कहना है कि यह शोषण पिछले तीन सालों से चल रहा था। एफआईआर में यह भी दर्ज है कि आरोपी ने महिला से लाखों रुपये ठगे और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, महिला पर बीफ खाने और कलमा पढ़ने के लिए भी मजबूर किया गया।
‘शादी’ का छलावा और धमकी का आरोप
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने कहा कि मिराज ने उससे गुप्त रूप से शादी भी की थी और उसे सब से छिपाने को कहा था। बाद में उसे पता चला कि मनी के कई अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध हैं और उसके दो बच्चे हैं। जब महिला ने इस पर सवाल किया, तो आरोपी के परिवार ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
लव जिहाद के एंगल से भी जांच जारी
रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस इस केस की जांच लव जिहाद के एंगल से भी कर रही है। Mani Meraj को 4 अक्टूबर को पटना से गिरफ्तार कर 5 अक्टूबर को गाजियाबाद लाया गया, जहाँ कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स में नया खुलासा
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि Mani Meraj पहले कसाई का काम करता था, बाद में उसने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू किया और देखते ही देखते लाखों फॉलोअर्स जुटा लिए। उसका असली नाम रामदी मिराज आलम बताया जा रहा है।
वह भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग कर चुका है और Jio TV पर भोजपुरी में IPL मैचों की कमेंट्री भी कर चुका है।
सोशल मीडिया से सिलेब्रिटी तक का सफर अब जेल की ओर
Mani Meraj का केस एक बड़ा उदाहरण बन गया है कि कैसे सोशल मीडिया की प्रसिद्धि के पीछे अपराध की परतें छिपी हो सकती हैं। जहां पहले वह लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल था, अब वही व्यक्ति कानूनी शिकंजे में फंसा है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और जल्द ही नए खुलासे की उम्मीद है।






