Krafton, Har saal $50 million ki investment: दक्षिण कोरिया की मशहूर गेमिंग कंपनी Krafton (Krafton), जो PUBG: Battlegrounds और Battlegrounds Mobile India (BGMI) की निर्माता है, अब भारतीय गेमिंग बाजार में अपनी पकड़ और मज़बूत करने जा रही है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह हर साल 50 मिलियन डॉलर (लगभग ₹420 करोड़) भारत में निवेश करेगी। यह कदम दिखाता है कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते गेमिंग बाज़ारों में से एक बन चुका है।
पिछले investments और नई strategy:
Krafton अब तक भारत में लगभग 200 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है। इसमें उसने कई स्टार्टअप्स और गेमिंग कंपनियों को सपोर्ट किया है, जैसे नॉटिलस मोबाइल (Real Cricket गेम डेवलपर) और फिनटेक कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स। अब कंपनी की नई रणनीति है कि अधिग्रहण (acquisitions) और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर भारतीय डिजिटल इकोसिस्टम में गहराई तक उतरना।
Indian gaming market का potential:
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस समय लगभग 444 मिलियन गेमर्स हैं और यह संख्या हर साल 12% की दर से बढ़ रही है। इनमें से करीब एक-तिहाई खिलाड़ी इन-गेम परचेज़ (in-game purchases) करते हैं। यानी गेमिंग इंडस्ट्री में कमाई की अपार संभावनाएं हैं। हालांकि, सबसे बड़ी चुनौती है भारतीय उपभोक्ताओं की कीमत को लेकर संवेदनशीलता और एक नया वैश्विक हिट गेम तैयार करना।
Krafton का goal: एक नया blockbuster game:
कंपनी के अधिकारियों का मानना है कि BGMI जैसा एक और ब्लॉकबस्टर गेम बनाना बेहद कठिन है, लेकिन भारत में इसकी संभावना मौजूद है। अगर किसी गेम को खिलाड़ी पसंद करने लगते हैं, तो वे उससे लंबे समय तक जुड़े रहते हैं।
ये भी पढ़े: Reliance jio ने लॉन्च किए JioFrames: Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस का भारतीय जवाब
Acquisitions और startup support:
-
नॉटिलस मोबाइल: क्राफ्टन ने पुणे स्थित क्रिकेट गेम डेवलपर में निवेश किया है, जो Real Cricket फ्रेंचाइज़ बनाता है।
-
कैशफ्री पेमेंट्स: क्राफ्टन ने फिनटेक क्षेत्र में भी कदम रखा और बड़े फंडिंग राउंड में निवेश किया।
-
स्टार्टअप इनक्यूबेशन: अपने KIGI प्रोग्राम के ज़रिए क्राफ्टन भारतीय गेमिंग स्टार्टअप्स को सीड फंडिंग और मेंटरशिप देता है।
Conclusion:
क्राफ्टन का यह 50 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष का निवेश साफ तौर पर दिखाता है कि वैश्विक गेमिंग कंपनियां अब भारत को केवल एक बाज़ार नहीं बल्कि अपने भविष्य के विस्तार का प्रमुख केंद्र मान रही हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या क्राफ्टन भारत से एक नया PUBG जैसा ब्लॉकबस्टर तैयार कर पाता है या नहीं।