वायरल वीडियो से शुरू हुआ पूरा मामला
Kerala bus video case ने सोशल मीडिया और समाज दोनों को झकझोर दिया है। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला ने दावा किया कि भीड़ भरी बस में उसके पास खड़े एक शख्स ने उसे कई बार गलत तरीके से छुआ। वीडियो के वायरल होते ही उस शख्स को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाने लगा।
लोगों ने बिना किसी जांच या पुष्टि के उस व्यक्ति के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखनी शुरू कर दीं। पोस्ट, कमेंट और शेयर के जरिए उसकी पहचान उजागर हो गई और देखते ही देखते वह शख्स cyber bullying और ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार हो गया।
ये भी पढ़े: Akhilesh Yadav ने Yogi Adityanath को दी खुली चुनौती, काशी घाट और टूटी मूर्ति पर सियासी टकराव तेज !!

केरल में 42 साल के दीपक की मौत
मामला Kerala का है। 18 जनवरी को 42 साल के दीपक यू अपने कमरे में मृत पाए गए। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपक Kozhikode के गोविंदपुरम इलाके के रहने वाले थे। सुबह करीब 7 बजे जब माता-पिता ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां दीपक मृत अवस्था में मिले। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
परिवार का आरोप: ट्रोलिंग से टूट गए थे दीपक
दीपक के परिवार का कहना है कि वायरल वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इसके बाद दीपक को लगातार अपमानजनक मैसेज, कमेंट और धमकियां मिलने लगीं। परिवार का दावा है कि दीपक बेहद शांत स्वभाव का इंसान था और विवादों से हमेशा दूर रहता था।
परिजनों के मुताबिक सोशल मीडिया ट्रोलिंग और बदनामी के कारण वह गहरे depression में चला गया था। इसी मानसिक दबाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
महिला का पक्ष क्या है
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो बनाने वाली महिला ने अपना पक्ष भी रखा है। महिला का कहना है कि कन्नूर जिले के पयानूर इलाके में बस से यात्रा के दौरान उसे असहज महसूस हुआ। उसके मुताबिक बस में खड़ा युवक बार-बार उसके बहुत करीब आ रहा था।
Kerala man dies by suicide after being accused of sexual misconduct on a bus.
The man was reportedly going through mental stress after the video went viral.How many more fake cases will the system need to wake up and file charges against her? pic.twitter.com/PqYEiKLQPK
— Priyanshi Bhargava (@PriyanshiBharg7) January 19, 2026
महिला ने बताया कि उसने पहले सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किया और जब बस में भीड़ कम हुई तो उस युवक के फिर से पास आने पर दूसरा वीडियो बनाया। बाद में दोनों वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस जांच और कानूनी स्थिति
इस घटना के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में unnatural death का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जाएगा।
एक सामाजिक कार्यकर्ता ने केरल के डीजीपी को याचिका देकर महिला के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फर्जी या अधूरी जानकारी वाले वीडियो के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई।
अब महिला भी ट्रोलिंग का शिकार
दीपक की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर महिला को भी ट्रोल किया जा रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि व्यूज और लाइक्स के लिए किसी की छवि खराब करना गलत है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि बस में भीड़ के कारण अनजाने में शारीरिक संपर्क हो सकता है।
हालांकि यह भी सच है कि अभी तक किसी भी पक्ष के आरोप पूरी तरह साबित नहीं हुए हैं।
सोशल मीडिया ट्रायल पर बड़ा सवाल
इस पूरे मामले ने social media trolling और ऑनलाइन ट्रायल की गंभीरता को फिर सामने ला दिया है। पहले दीपक को बिना जांच दोषी मान लिया गया और ट्रोल किया गया। अब उसकी मौत के बाद महिला सवालों के घेरे में है, जबकि पुलिस जांच अभी जारी है।
यह घटना दिखाती है कि बिना पूरी सच्चाई जाने किसी को दोषी ठहराना किसी की जिंदगी और परिवार दोनों को तबाह कर सकता है।






