Kantara Chapter One Box Office Collection
कांतारा चैप्टर वन का बॉक्स ऑफिस धमाका: पहले ही दिन 60 करोड़ का कलेक्शन
ऋषभ शेट्टी और उनकी फिल्म Kantara फ्रेंचाइज़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। इसी का नतीजा है कि बिना किसी बड़े प्रमोशन के भी कांतारा चैप्टर वन ने अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹60 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया। फिल्म ने यह कमाल 2 अक्टूबर, दशहरा के मौके पर रिलीज़ होते ही कर दिखाया।
ये भी पढ़े: Drishti IAS Coaching fined ₹5 Lakh: UPSC result 2022 पर भ्रामक विज्ञापन देने पर CCPA की सख्ती !!

कलेक्शन के आंकड़ों को देखें तो यह फिल्म साल की दो सबसे बड़ी हिट फिल्मों छावा और सयारा को भी पीछे छोड़ चुकी है। विक्की कौशल स्टारर छावा ने अपने पहले दिन ₹31 करोड़ की कमाई की थी, जबकि मोहित सूरी निर्देशित सयारा ने ₹21.50 करोड़ कमाए थे। वहीं, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने ओपनिंग डे पर ₹52 करोड़ कमाए थे। इस लिहाज से कांतारा चैप्टर वन ने सभी बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
भाषाओं के हिसाब से कलेक्शन
-
कन्नड़ वर्जन – ₹18 करोड़
-
तेलुगु वर्जन – ₹12.50 करोड़
-
तमिल वर्जन – ₹5.25 करोड़
-
मलयालम वर्जन – ₹4.75 करोड़
-
हिंदी वर्जन – ₹19.50 करोड़
सबसे खास बात यह रही कि हिंदी दर्शकों के बीच फिल्म ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया। जहां एडवांस बुकिंग कुछ खास नहीं थी, वहीं रिलीज़ के बाद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और फिल्म ने हिंदी बेल्ट में ही लगभग ₹19.50 करोड़ का कारोबार किया।
सफलता का फॉर्मूला: वर्ड ऑफ माउथ
साल 2022 में जब Kantara रिलीज़ हुई थी, तब उसकी सफलता का बड़ा कारण वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी था। ऋषभ शेट्टी ने इस बार भी वही रणनीति अपनाई है। उनका मकसद था कि पहले दिन ऑडियंस थिएटर से पॉज़िटिव रिव्यू लेकर बाहर निकले, जिससे बाकी दर्शक भी फिल्म देखने जाएं। यह रणनीति सफल होती दिख रही है और उम्मीद है कि वीकेंड पर कलेक्शन पहले दिन से भी ज्यादा होगा।
हाइप और दर्शकों का रिस्पांस
एडवांस बुकिंग के समय ही कर्नाटक और दक्षिण भारत में फिल्म की भारी डिमांड थी। यहां तक कि सिनेमाघरों को सुबह 6 बजे के शो रखने पड़े। हालांकि हिंदी पट्टी में शुरुआती रिस्पांस थोड़ा ठंडा था, लेकिन रिलीज़ के बाद स्थितियां पूरी तरह बदल गईं। अब हर भाषा में कांतारा चैप्टर वन को शानदार रिस्पांस मिल रहा है।
कुल मिलाकर, ऋषभ शेट्टी की Kantara चैप्टर वन ने यह साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और शानदार कहानी के दम पर ही फिल्में बड़े से बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ सकती हैं।






