February 11, 2026 8:14 AM

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: नया बॉक्स-स्टाइल डिजाइन, पावरफुल A19 Pro चिप और एडवांस कैमरा

iPhone 17, iPhone 17 Pro Max: Apple ने आखिरकार अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Air के साथ Pro और Pro Max मॉडल भी पेश किए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Pro मॉडल्स को लेकर

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Wednesday, September 10, 2025

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: नया बॉक्स-स्टाइल डिजाइन, पावरफुल A19 Pro चिप और एडवांस कैमरा

iPhone 17, iPhone 17 Pro Max: Apple ने आखिरकार अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज iPhone 17 लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने iPhone 17, iPhone 17 Air के साथ Pro और Pro Max मॉडल भी पेश किए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा Pro मॉडल्स को लेकर हो रही है क्योंकि इनका डिजाइन, चिपसेट और कैमरा सिस्टम पूरी तरह अपग्रेड किया गया है।

iPhone 17: नया डिजाइन Google Pixel जैसा

iPhone 17 Pro और Pro Max में इस बार बैक पैनल का डिजाइन बदल दिया गया है। तीनों कैमरे और सेंसर्स को शिफ्ट कर एकदम कोने में फिट किया गया है, जो कुछ हद तक Google Pixel की झलक देता है। Pro सीरीज का डिजाइन अब बॉक्स-स्टाइल हो गया है, जिससे फोन को प्रीमियम और अलग लुक मिलता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस: A19 Pro चिपसेट

Pro मॉडल्स में A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जिसे Apple ने MacBook Pro जितना पावरफुल बताया है। इसके साथ ही नए N1 नेटवर्क चिप की वजह से यूज़र्स को Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट मिलेगा। मतलब कनेक्टिविटी और स्पीड दोनों लेवल-अप हो गए हैं।

इसके अलावा थर्मल मैनेजमेंट के लिए बेहतर वapor chamber system दिया गया है। कंपनी का दावा है कि लंबे गेमिंग सेशन या लगातार वीडियो देखने पर भी फोन गर्म नहीं होगा।

ये भी पढ़े: 10 September Ki Khabre – नेपाल में भारी राजनीतिक उथल-पुथल से लेकर काजल अग्रवाल तक की ताज़ा अपडेट्स

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: नया बॉक्स-स्टाइल डिजाइन, पावरफुल A19 Pro चिप और एडवांस कैमरा

कैमरा हुआ और भी एडवांस

कैमरा असेंबली में भी बड़ा बदलाव किया गया है। iPhone 17 Pro और Pro Max में अब तीनों ही कैमरे 48MP सेंसर के साथ आते हैं। टेलीफोटो लेंस का रीच और भी बढ़ाया गया है।

सेल्फी कैमरे को भी AI-सपोर्टेड सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा में अपग्रेड किया गया है। यह खुद-ब-खुद फ्रेम को एडजस्ट कर लेता है, ताकि ग्रुप फोटो या सेल्फी बिना ज्यादा झंझट के ली जा सके।

वीडियो फीचर्स में सबसे आगे

वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में Apple फिर से बाज़ी मारता दिख रहा है। Pro मॉडल्स में अब Dolby Vision HDR 4K 120fps और ProRes Log सपोर्ट मिलेगा। यह फीचर्स iPhone 17 Pro को एक प्रोफेशनल कैमरा जैसा एक्सपीरियंस देते हैं।

कीमत और उपलब्धता

  • iPhone 17 Pro (256GB बेस मॉडल): ₹1,34,999

  • iPhone 17 Pro Max (256GB बेस मॉडल): ₹1,49,999

पिछले साल के मुकाबले इस बार कीमतों में लगभग ₹5,000 की बढ़ोतरी की गई है।

iPhone 17 Pro और Pro Max डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा फीचर्स तक हर मामले में अपग्रेडेड हैं। हालांकि Apple ने हमेशा की तरह बैटरी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कंपनी का दावा है कि मैक्स मॉडल की बैटरी ज्यादा लंबी चलेगी। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नया iPhone 17 सीरीज भारतीय मार्केट में कितना सफल रहता है।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max लॉन्च: नया बॉक्स-स्टाइल डिजाइन, पावरफुल A19 Pro चिप और एडवांस कैमरा

Share :

Leave a Reply

Related Post

×