First Secretary Petal Gehlot: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत और पाकिस्तान के बीच जुबानी जंग एक बार फिर सुर्खियों में रही। पाकिस्तान ने अपने झूठे दावों और बेबुनियाद बयानबाज़ी के ज़रिए भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की। लेकिन भारत की First Secretary Petal Gehlot ने महज़ तीन मिनट में पाकिस्तान के सारे खोखले दावों को ध्वस्त कर दिया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने UNGA में यह दावा किया कि भारत के खिलाफ उनकी कथित जीत हुई है। उन्होंने तबाह हो चुके रनवे और जले हुए हैंगर को अपनी “विजय” बताया। इस पर भारत की ओर से बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी गई। पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश बताते हुए कहा कि वह दुनिया को गुमराह करने और फर्जी जीत दिखाने की कोशिश कर रहा है।
Petal Gehlot याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की सेना को भारत से युद्धविराम की भीख मांगनी पड़ी थी। पाकिस्तान के एयरबेस तबाह हो चुके थे और उनकी वास्तविकता पूरी दुनिया के सामने थी। ऐसे में पाकिस्तान का झूठा प्रचार उसके कड़वे सच को नहीं छुपा सकता।
ये भी पढ़े: Ladakh Statehood Protest: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और Pakistan Connection पर DGP के गंभीर आरोप !!
कौन हैं Petal Gehlot?
पेटल गहलोत एक अनुभवी डिप्लोमेट हैं, जो जुलाई 2023 से भारत के परमानेंट मिशन में First Secretary के पद पर कार्यरत हैं। सितंबर 2024 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र में एडवाइजर की जिम्मेदारी भी दी गई।
उनका शैक्षणिक बैकग्राउंड बेहद मजबूत रहा है।
-
सेंट जेवियर्स कॉलेज (2005-2010) से Political Science, Sociology और French Literature में BA।
-
लेडी श्रीराम कॉलेज (2010-2012) से Political Science में MA।
-
अमेरिका के Middlebury Institute of International Studies, Monterey (2018-2020) से Language Interpretation और Translation में मास्टर्स।
उन्होंने विदेश मंत्रालय के European West Division में अंडर सेक्रेटरी के रूप में काम किया। साथ ही पेरिस और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावास और कांसुलेट में भी सेवाएं दीं।
प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ व्यक्तिगत रुचियाँ
Petal Gehlot सिर्फ एक डिप्लोमेट ही नहीं, बल्कि एक बहुमुखी प्रतिभा वाली शख्सियत भी हैं। उन्हें म्यूजिक और राइटिंग का खास शौक है। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पर गिटार बजाते हुए वीडियो शेयर करती हैं। उनके Bela Ciao, Lost on You और Kabira जैसे गानों के कवर वर्जन दर्शकों को काफी पसंद आए हैं।
इसके अलावा, पेटल गहलोत पिछले 10 सालों से ब्लॉगिंग भी करती आ रही हैं। उनके ब्लॉग्स में उनके अनुभव, यात्राएं, शिक्षा और जीवन से जुड़े कई किस्से दर्ज हैं। खास बात यह है कि उन्होंने UPSC तैयारी से जुड़े मॉक टेस्ट आंसर शीट्स भी शेयर की हैं, जो छात्रों के लिए बेहद उपयोगी हैं।
UNGA में भारत की First Secretary Petal Gehlot ने पाकिस्तान को करारा जवाब देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर आतंकवाद और झूठी बयानबाज़ी के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ा है। पाकिस्तान को चाहिए कि वह अपनी नाकामियों को छुपाने के बजाय हकीकत का सामना करे।