February 11, 2026 9:18 AM

Cannes में मिला जाह्नवी कपूर की फिल्म Homebound को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

Homebound, Cannes, VNX Report: बॉलीवुड के जाने माने जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan khattar) की फिल्म Homebound को cannes film festival में प्रीमियर होने का मौका मिला। ये बेहद ही गर्व का पल रहा भारत और पूरे बॉलीवुड के लिए । इस फिल्म को

EDITED BY: Shiva

UPDATED: Monday, July 7, 2025

Cannes में मिला जाह्नवी कपूर की फिल्म Homebound को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

Homebound, Cannes, VNX Report: बॉलीवुड के जाने माने जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) और ईशान खट्टर (Ishaan khattar) की फिल्म Homebound को cannes film festival में प्रीमियर होने का मौका मिला। ये बेहद ही गर्व का पल रहा भारत और पूरे बॉलीवुड के लिए । इस फिल्म को Cannes film festival में इतना पसंद किया गया कि 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन के साथ इसको नवाजा गया। ऐसे में जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर की आँखें छलक आईं। ये पूरी Homebound Team के लिए काफी गर्व का पल था। नीरज, करण जौहर काफी भावुक होते नज़र आये। वहीं खुशी कपूर और शिखर पहाड़िया जोकि जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड हैं, काफी गर्व महसूस कर रहे थे।

Cannes Film festival में हुए homebound फिल्म के प्रीमियर का वीडियो बहुत ज़ोरों से वाइरल हो रहा है, और इसपर कई जानी मानी हस्तियों की प्रतिक्रिया आ रही है। इस फिल्म को सभी बॉलीवुड सितारों का support मिल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने भी इसपे अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

Homebound

Cannes film festival दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव है। इसकी शुरुआत 13 अगस्त 1939 में हुई थी। Cannes, फ्रांस में आयोजित होता है, दुनिया भर से वृत्तचित्रों सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों का पूर्वावलोकन करता है।

आपको बता दें जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को हुआ था, वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर से जन्मी, उन्होंने 2018 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म धड़क से अपने अभिनय की शुरुआत की, जो एक व्यावसायिक सफलता थी और उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए जी सिने पुरस्कार अर्जित किया।

वहीं ईशान खट्टर का जन्म 1 नवंबर 1995 को हुआ था, वह एक भारतीय अभिनेता हैं। अभिनेता राजेश खट्टर और नीलिमा अज़ीम के बेटे, उन्होंने 2005 की फ़िल्मवाह! लाइफ़ हो तो ऐसी! में एक बच्चे के रूप में अपनी पहली स्क्रीन उपस्थिति दर्ज की, जिसमें उनके सौतेले भाई शाहिद कपूर ने अभिनय किया।

Share :

Leave a Reply

Related Post

×