Hardik Pandya GF: इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की लव स्टोरी हमेशा सुर्खियों में रहती है। मैदान पर बल्ले से धमाल मचाने वाले हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में बने रहते हैं। पहले उनकी शादी और फिर तलाक ने खूब चर्चा बटोरी। सर्बियाई मूल की नताशा स्तानकोविक से उनका रिश्ता टूटने के बाद उनका नाम ब्रिटिश मॉडल जैसमीन वालिया से भी जुड़ा। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक पांड्या की जिंदगी में एक नई लड़की आ चुकी हैं, जिनका नाम है Mahika।
कौन हैं Mahika?
Mahika एक उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अभी Instagram पर उनके लगभग 400 से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन हार्दिक पांड्या से नाम जुड़ते ही उनके अकाउंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। वह ब्यूटी और ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानी जाती हैं। स्कूलिंग के दौरान उन्होंने 10वीं में परफेक्ट 10 सीजीपीए हासिल किया था।
घरवालों की इच्छा थी कि वह डॉक्टर या इंजीनियर बने, लेकिन Mahika ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने का सपना देखा। गुजरात और दिल्ली से कई लोकल कंपटीशन जीतने के बाद वह धीरे-धीरे पहचान बनाने लगीं और सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
ये भी पढ़े: Bhojpuri Power Star Pawan Singh ने Rise and Fall शो में एक्स लव का किया जिक्र, मचा हंगामा
फिटनेस और करियर
महिका ने कॉलेज खत्म होने के बाद योग की प्रोफेशनल कोचिंग ली और खुद को सुपर फिट बना लिया। यही वजह है कि उन्होंने कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है। वह कई म्यूजिक वीडियोज, शॉर्ट फिल्मों और टॉप ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्हें इंडियन फैशन अवार्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब भी मिल चुका है।
अफेयर की चर्चा कैसे शुरू हुई?
हार्दिक और Mahika के रिश्ते की चर्चा एक Reddit थ्रेड से शुरू हुई। इसमें Mahika की एक सेल्फी पोस्ट की गई थी, जिसमें बैकग्राउंड में दिख रही शैडो को फैंस ने हार्दिक पांड्या से मैच कर दिया। इसके अलावा Mahika ने Instagram पर हार्दिक की जर्सी नंबर 33 से जुड़ी स्टोरी भी शेयर की थी।
फैंस ने देखा कि दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं। यही नहीं, Mahika की हालिया इंस्टा स्टोरी से पता चला कि वह फिलहाल दुबई में हैं, जहां एशिया कप चल रहा है और हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं। इन संकेतों के बाद अफेयर की खबरों ने और ज्यादा तूल पकड़ लिया।
फैंस की निगाहें टिकीं
अब मीडिया और फैंस की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या हार्दिक पांड्या और Mahika पब्लिकली साथ नजर आएंगे या नहीं। उनकी पर्सनल लाइफ के नए ट्विस्ट किसी बॉलीवुड फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगते।