February 11, 2026 5:23 AM

Flipkart Big Billion Days iPhone Scam: Out of Delivery के बाद गायब हुए iPhones से मचा बवाल !!

Flipkart Big Billion Days iPhone Scam: Flipkart Big Billion Days में iPhone गायब! 😱 Out of Delivery के बाद फोन हुए हवा और कस्टमर्स को मिला सिर्फ रिफंड। क्या #FakeKart बन गया है नया नाम?

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Monday, October 6, 2025

Flipkart Big Billion Days iPhone Scam: Out of Delivery के बाद गायब हुए iPhones से मचा बवाल !!

Flipkart Big Billion Days iPhone Scam: साल 1984 की फिल्म शराबी का मशहूर गाना “इंतहा हो गई इंतज़ार की…” आज के दौर में बिल्कुल फिट बैठता है। फर्क बस इतना है कि अब इंतजार किसी यार का नहीं, बल्कि iPhone का है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर इस वक्त हजारों यूज़र्स Flipkart के खिलाफ शिकायतें दर्ज कर रहे हैं कि उनके iPhone ऑर्डर “Out for Delivery” दिखाने के बाद अचानक गायब हो गए।

Flipkart की बिग बिलियन डेज सेल में इस बार जबरदस्त डिस्काउंट पर iPhones बिके, लेकिन कई ग्राहकों का कहना है कि उनके फोन रास्ते में ही “उड़” गए। खास बात यह है कि ग्राहक सेवा (Customer Care) से भी कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।

₹5000 का Pre-Reserve पास भी निकला धोखा

कई ग्राहकों ने ₹5000 का Pre-Reserve Pass लेकर पहले ही फोन की बुकिंग कर ली थी। इस पास के तहत उन्हें वादा किया गया था कि उन्हें सेल शुरू होने के 48 घंटे के अंदर डिस्काउंट रेट पर फोन मिलेगा। लेकिन न फोन मिला, न पास का पैसा वापस हुआ।

यूज़र Random Guy नाम से X पर एक थ्रेड में लिखते हैं कि उन्होंने 22 सितंबर को iPhone 16 Pro (128GB) ऑर्डर किया था, जिसकी डिलीवरी 26 सितंबर को होनी थी। लेकिन ऑर्डर 29 सितंबर तक डिले हुआ और फिर “अनट्रेसेबल” हो गया। Flipkart ने उनसे 72 घंटे इंतजार करने को कहा, और फिर बिना अनुमति ऑर्डर कैंसिल कर दिया।

कंपनी ने दावा किया कि कैंसिलेशन यूज़र रिक्वेस्ट पर हुआ, जबकि यूज़र का कहना है कि उन्होंने कभी रद्द नहीं किया। वे रिफंड नहीं बल्कि अपना iPhone 16 Pro डिलीवर करने की मांग कर रहे हैं — “क्योंकि वादा किया गया था।”

ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, जानिए ECI के 17 नए इनिशिएटिव्स और पूरी चुनावी तैयारी !!

Apple iPhone 16, iPhone Pro model orders cancelled during Flipkart Big  Billion Day Sale: Users call scam!

Flipkart Big Billion Days iPhone Scam: नॉर्मल ऑर्डर वाले भी परेशान

जो ग्राहक प्री-रिजर्व पास के बिना नॉर्मल तरीके से ऑर्डर कर रहे थे, उनके साथ भी हाल कुछ बेहतर नहीं। कई यूज़र्स ने बताया कि उनके ऑर्डर “Out for Delivery” दिखाने के बाद अचानक कैंसिल हो गए। सवाल उठता है कि जब प्रोडक्ट डिलीवरी हब से निकल चुका हो तो बीच रास्ते से कैसे गायब हो सकता है?

इस घटनाक्रम के बाद X पर #FakeKart, #FraudKart और #FlopKart जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे हैं। ग्राहक खुलेआम कंपनी से जवाब मांग रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

ग्राहक क्या करें

अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो सबसे पहले ऑर्डर से जुड़ी सभी ईमेल्स, ट्रांजैक्शन आईडी, और स्क्रीनशॉट संभालकर रखें। Flipkart कस्टमर केयर और सोशल मीडिया हैंडल पर औपचारिक शिकायत दर्ज करें। जरूरत पड़ने पर Consumer Forum में मामला दर्ज किया जा सकता है।

बिग बिलियन डेज जैसे सेल इवेंट्स में जहां लाखों ऑर्डर प्लेस होते हैं, वहां कस्टमर के भरोसे के साथ ऐसा खिलवाड़ निश्चित रूप से ब्रांड की साख पर सवाल खड़ा करता है।

Flipkart lists iPhone 16 Pro at Rs 69,999, X users say it is a scam but why  - India Today

Share :

Leave a Reply

Related Post

×