Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Larry Ellison को छोड़ा पीछे !!

Elon Musk, Larry Ellison: एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। कुछ समय के लिए यह स्थान ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर लैरी एलिसन के पास चला गया था, लेकिन मस्क ने कुछ ही घंटों में अपनी बादशाहत

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Thursday, September 11, 2025

Elon Musk, Larry Ellison: एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। कुछ समय के लिए यह स्थान ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर लैरी एलिसन के पास चला गया था, लेकिन मस्क ने कुछ ही घंटों में अपनी बादशाहत वापस पा ली।

Oracle के शेयरों में जबरदस्त उछाल

दरअसल, Oracle के शेयरों में एक दिन में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। कंपनी की मजबूत कमाई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए मार्केट का अनुमान सकारात्मक रहा। इसी दौरान वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट दी कि OpenAI ने Oracle से करीब 300 अरब डॉलर का कंप्यूटिंग पावर खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। यह डील 2027 से शुरू होकर 5 साल तक चलेगी।

इस खबर का सीधा असर एलिसन की नेटवर्थ पर पड़ा। उनकी संपत्ति एक ही दिन में 89 अरब डॉलर बढ़कर 383.2 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे गेन माना गया। Oracle के शेयर इंट्राडे ट्रेडिंग में 43% तक चढ़े और दिन के अंत में 36% ऊपर बंद हुए।

ये भी पढ़े: Bihar Politics: क्या फिर साथ आएंगे लालू-नीतीश?

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Larry Ellison को छोड़ा पीछे !!

कुछ घंटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर बने Ellison

इस उछाल के चलते Oracle की मार्केट वैल्यू 244 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 922 अरब डॉलर तक पहुंच गई और कंपनी S&P 500 इंडेक्स में टॉप-10 में शामिल हो गई। ओरेकल के सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक होने के कारण एलिसन की संपत्ति तेजी से बढ़ी और उन्होंने कुछ समय के लिए एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया।

Elon Musk ने वापस पाया सिंहासन

हालांकि, दिन के अंत तक एलन मस्क की नेटवर्थ भी तेजी से बढ़ी और 384.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई, जो एलिसन से 1 अरब ज्यादा थी। इस तरह मस्क ने फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स का ताज हासिल कर लिया।

दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

फोर्ब्स की ताजा लिस्ट के मुताबिक:

  1. Elon Musk – 384.2 अरब डॉलर (Tesla, SpaceX)

  2. Mark Zuckerberg – 166 अरब डॉलर (Meta/Facebook)

  3. Jeff Bezos – 155 अरब डॉलर (Amazon)

  4. Larry Ellison – 192 अरब डॉलर (Oracle)

  5. Bernard Arnault & Family – 178 अरब डॉलर (LVMH, Fashion & Retail)

  6. Warren Buffett – 154 अरब डॉलर (Berkshire Hathaway)

  7. Larry Page – 144 अरब डॉलर (Google)

  8. Sergey Brin – 138 अरब डॉलर (Google)

  9. Amancio Ortega – 124 अरब डॉलर (Zara)

  10. Steve Ballmer – 118 अरब डॉलर (Microsoft)

भारत से मुकेश अंबानी 92 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 18वें और गौतम अडानी 56 अरब डॉलर के साथ 28वें स्थान पर हैं।

लगातार टॉप पर रहे Musk

एलन मस्क 2021 से ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नंबर-1 बने हुए हैं। बीच-बीच में एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट और Amazon के जेफ बेज़ोस ने उन्हें पीछे छोड़ा था, लेकिन मस्क ने हर बार अपनी पोजीशन वापस पा ली। उनकी संपत्ति ज्यादातर Tesla, SpaceX और अन्य वेंचर्स में हिस्सेदारी से जुड़ी है, जो मार्केट के उतार-चढ़ाव के बावजूद मजबूती बनाए हुए हैं।

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, Larry Ellison को छोड़ा पीछे !!

Share :

Related Post