February 11, 2026 5:32 AM

Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना या सुधारना चाहते हैं? जानिए Election Commission के जरूरी Forms !!

Election Commission: Bihar Election 2025 में वोट डालने से पहले चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं। जानिए कौन से फॉर्म से नया नाम जुड़ता है, कौन से से सुधरता है

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Saturday, October 11, 2025

Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना या सुधारना चाहते हैं? जानिए Election Commission के जरूरी Forms !!

Election Commission: Bihar Election 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही इलेक्शन कमीशन ने इलेक्टोरल रोल्स के SIR प्रोसेस को खत्म कर दिया है। इस प्रोसेस के दौरान कई विवाद सामने आए — किसी का नाम जुड़ा, किसी का हटा, तो कहीं तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें आईं। सुप्रीम कोर्ट से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक, सभी ने इस पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़े: Prashant Kishor Bihar Election 2025: C Voter Survey में सीएम रेस में नंबर दो पर पहुंचे PK, पर जन स्वराज अभी पीछे !!

Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना या सुधारना चाहते हैं? जानिए Election Commission के ये जरूरी Forms !!

अब जब वोटर लिस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं, तो यह जानना ज़रूरी है कि इलेक्शन कमीशन ने मतदाताओं के लिए कौन-कौन से फॉर्म जारी किए हैं और उनका उपयोग किस स्थिति में होता है।

Election Commission के कौन – कौन से है जरुरी Forms?

सबसे पहले बात Form 6 की करें, तो यह नया नाम जुड़वाने के लिए इस्तेमाल होता है। यानी जो व्यक्ति पहली बार वोट डालने जा रहा है या जो अपनी मौजूदा विधानसभा से किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है, उसे इस फॉर्म को भरना होता है।

Form 6A का उपयोग उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो विदेश में रहते हैं। यानी overseas voters इस फॉर्म के जरिए वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, बशर्ते वे किसी अन्य देश की नागरिकता न रखते हों।

अब बात करें Form 6B की — तो यह फॉर्म वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए उपयोग होता है। इसे आप NVSP (National Voter Service Portal) या Voter Helpline App से डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना या सुधारना चाहते हैं? जानिए Election Commission के ये जरूरी Forms !!

वहीं Form 7 तब काम आता है जब किसी मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाना हो। जैसे किसी की मृत्यु हो गई हो या व्यक्ति किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो गया हो और चाहता है कि उसका नाम पुरानी लिस्ट से हटा दिया जाए। इसके अलावा यदि कोई किसी गलत नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराना चाहता है तो भी Form 7 का प्रयोग होता है।

Form 8 का इस्तेमाल डिटेल्स को सुधारने के लिए किया जाता है। यदि वोटर लिस्ट में नाम, पता, लिंग, फोटो या रिश्तेदार का नाम गलत है, तो इस फॉर्म के जरिए सही जानकारी अपडेट की जा सकती है। यहां तक कि अगर आप एक ही विधानसभा क्षेत्र में अपने घर का पता बदलते हैं, तो भी Form 8 का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इलेक्शन कमीशन बार-बार यह स्पष्ट कर चुका है कि मतदान केवल वोट डालने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक लंबी प्रक्रिया है जिसमें सही जानकारी और रिकॉर्ड बनाए रखना जरूरी है। इसलिए हर नागरिक को चाहिए कि वह अपने वोटर कार्ड से जुड़ी डिटेल्स को समय रहते अपडेट कर ले ताकि वोट डालते वक्त किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Bihar Election 2025 के इस माहौल में यह समझना बेहद जरूरी है कि वोट देना जितना अधिकार है, उतनी ही जिम्मेदारी भी। इन फॉर्म्स के माध्यम से हर मतदाता अपने अधिकार का सही इस्तेमाल सुनिश्चित कर सकता है।

Bihar Election 2025: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना या सुधारना चाहते हैं? जानिए Election Commission के ये जरूरी Forms !!

Share :

Leave a Reply

Related Post

×