Best Wi-Fi Plans: दोस्तों, सबसे सस्ता Wi-Fi किसका है ये सवाल हर किसी के मन में होता है। कोई कहता है मम्मी के फोन का हॉटस्पॉट, कोई कहता है पड़ोसी का Wi-Fi सबसे सस्ता पड़ता है। लेकिन अगर आप वाकई में एक सही और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्शन लेना चाहते हैं तो अक्टूबर 2025 के नए Wi-Fi प्लान्स पर नज़र डालना ज़रूरी है।
क्या BSNL का ₹399 वाला प्लान Jio Fiber से बेहतर है?
आज हम बात करेंगे BSNL, Jio Fiber और कुछ अन्य इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के बारे में जो इस महीने सबसे बेहतर और किफायती प्लान्स दे रहे हैं।
ये भी पढ़े: Bihar Election 2025: Aam Aadmi Party ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची, 11 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

सबसे पहले बात करते हैं BSNL Broadband की। BSNL ने इस महीने धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है — सिर्फ ₹399 प्रति माह में हर घर तक Wi-Fi की सुविधा। इस प्लान में आपको 40 Mbps की स्पीड मिलती है और डेटा लिमिट 1400 GB तक है। उसके बाद स्पीड घटकर 4 Mbps हो जाती है।
BSNL की खास बात ये है कि बहुत सी जगहों पर जब यूज़र अपना डेटा लिमिट पार कर लेते हैं तो कंपनी कई बार complimentary data extension दे देती है। यानी लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट चलता रहता है। यह सुविधा खासकर छोटे शहरों और कस्बों में यूज़र्स को बहुत पसंद आ रही है। सरकारी कंपनी होने की वजह से BSNL अक्सर यूज़र्स को थोड़ा एक्स्ट्रा देने में उदार रहती है।
अब बात करते हैं Jio Fiber की। अगर आपके इलाके में Jio का फाइबर नेटवर्क उपलब्ध है, तो ये भी एक बढ़िया विकल्प है। Jio Fiber का बेसिक प्लान ₹399 प्रति माह का है जिसमें आपको 30 Mbps की स्पीड और unlimited data मिलता है। हालांकि, कंपनी का Jio Air Fiber प्लान उतना सिफारिश योग्य नहीं है। कई यूज़र्स का कहना है कि Air Fiber एक तरह से मोबाइल डेटा जैसी ही सर्विस है और इसमें “unlimited” का मतलब लिमिटेड होता है।

इसलिए अगर आपके पास ऑप्शन है, तो Jio Fiber बेहतर रहेगा, जबकि Air Fiber से दूर रहना ही समझदारी होगी।
क्या BSNL और Jio Fiber ने ACT, Hathway जैसी कंपनियों को रेस में पीछे छोड़ दिया है?
अब बात करें अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स की — ACT, Hathway, Tata Play Fiber, और Tikona जैसी कंपनियां भी मार्केट में एक्टिव हैं। हालांकि ये मुख्य रूप से बड़े शहरों में उपलब्ध हैं और छोटे कस्बों तक नहीं पहुंच पाई हैं। इन कंपनियों के बेसिक प्लान्स आमतौर पर ₹499 से ₹699 प्रति माह के बीच हैं, जिसमें 50 Mbps से लेकर 100 Mbps तक की स्पीड दी जाती है।
अगर आप छोटे शहर में रहते हैं और BSNL की लाइन अच्छी चलती है, तो ₹399 वाला प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप किसी बड़े शहर में हैं और ज्यादा स्पीड चाहते हैं, तो Jio Fiber एक भरोसेमंद विकल्प साबित होगा।
तो अक्टूबर 2025 में अगर बात करें सस्ते और भरोसेमंद Wi-Fi की, तो BSNL और Jio Fiber दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर बढ़िया चॉइस हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि BSNL अपने यूज़र्स को थोड़ा एक्स्ट्रा प्यार दे रहा है और Jio Fiber अपने consistent नेटवर्क से यूज़र्स को जोड़ रहा है।






