BB 19 Nomination: Bigg Boss 19 में हुआ पहला नॉमिनेशन कुल 7 लोग हुए है नॉमिनेट और इस नॉमिनेशन का फैसला असेंबली रूम में घर के सभी सदस्यों ने मिलकर लिया है किसने किसको नॉमिनेट किया और क्या दिया वजह उसके बारे में चर्चा करेंगे और वही ये भी अंदाज़ा लगाने की कोशिश करेंगे कि कौन हो सकता है इस बार घर से बेघर :-
BB 19 Nomination: कौन-कौन है नॉमिनेटेड?
1. जीशान Quadri (Zeeshan Quadri)
ज़ीशान क़ादरी एक बहुत अच्छी और प्रचलित फिल्म में लेखक और एक्टर है लेकिन घर में उनका अपने आप को बड़ा समझना और काम से भागने को लेकर 2 लोगो ने उन्हें नॉमिनेट किया जिनका नाम है कुणिका सादानंद और मृदुल तिवारी दोनों ने अपनी बात राखी कुणिका ने कहा वो काम को लेकर सीरियस नहीं है तो वही मृदुल को वो समँझ नहीं आ रहे है, अब देखना ये है की दर्शकों को कितना समझ आ रहे है।
ये भी पढ़े: Bigg Boss 19 का आगाज़: 16 कंटेस्टेंट्स ने ली एंट्री, जानिए कौन-कौन हैं शामिल
2. गौरव खन्ना (Gaurav Khanna)
गौरव खन्ना, जो अपनी दमदार आवाज, एक्टिंग और मजबूत व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं लेकिन वो घर में अपने रवैये को लेकर चर्चा में हैं। उन्हें चार लोगों ने नॉमिनेट किया: नेहल चूड़ासमा, तान्या मित्तल, अवेज दरबार और नीलम गिरी। नेहल ने गौरव को “अथॉरिटेटिव“ यानी तानाशाही रवैया अपनाने वाला बताया, जबकि तान्या को उनका व्यवहार पसंद नहीं आया। अवेज ने भी उनके जोर-जोर से बोलने और दूसरों पर हावी होने की शिकायत की, और नीलम ने भी यही कुछ मिलता जुलता कारण दिया। अब देखना ये है कि दर्शक गौरव के इस अंदाज को कितना पसंद करते हैं।
3. नतालिया जैनोशेक (Natalia Janoszek)
नतालिया जैनोशेक, जो अपनी अलग पहचान के लिए जानी जाती हैं, घर में कम सक्रियता और भाषा अच्छे से न समझ पाने और बोल पाने के लिए सवालों के घेरे में हैं। उन्हें दो लोगों ने नॉमिनेट किया: नगमा मिराजकर और नीलम गिरी। नगमा ने कहा कि नतालिया घर के कामों में ज्यादा हिस्सा नहीं लेतीं, वहीं नीलम को भी उनकी सक्रियता में कमी नजर आई। अब दर्शकों को देखना है कि नतालिया को लेकर कहा गया ये वाख्य दर्शकों को कितना पसंद आता है।
4. प्रणीत मोरे (Pranit More)
प्रणीत मोरे, जो अपनी चुप्पी और कम सक्रियता के लिए चर्चा में हैं, घर में काम से बचने के लिए निशाने पर आए। वो एक स्टैंडप कॉमेडियन भी है तो लोगों को उनसे भागीदारी की ज्यादा उम्मीद है। उन्हें दो लोगों ने नॉमिनेट किया: जीशान कादरी और अभिषेक बजाज। जीशान ने कहा कि प्रणीत घर के कामों में गंभीरता नहीं दिखाते, वहीं अभिषेक को भी उनकी मेहनत में कमी नजर आई। अब देखना होगा कि दर्शक प्रणीत की इस शैली को कितना समझ पाते हैं।
5. तान्या मित्तल (Tanya Mittal)
तान्या मित्तल, जो अपनी बातों और रणनीति के लिए जानी जाती हैं, घर में अपने फेक व्यवहार को लेकर विवादों में हैं। उन्हें छह लोगों ने नॉमिनेट किया: नेहल चूड़ासमा, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, प्रणीत मोरे और अभिषेक बजाज। नेहल और गौरव को तान्या का “मैनिपुलेटिव” रवैया पसंद नहीं आया, अशनूर ने उन्हें “बातमीज” कहा, जबकि मृदुल और प्रणीत को उनके दोस्त होने के बावजूद तान्या का व्यवहार गलत लगा। अभिषेक ने भी उनकी रणनीति पर सवाल उठाए। अब दर्शकों को तय करना है कि तान्या का ये अंदाज कितना सही है।
6. नीलम गिरी (Neelam Giri)
नीलम गिरी, जो अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं, घर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन झेलने वाली कंटेस्टेंट बनीं। उन्हें सात लोगों ने नॉमिनेट किया: नेहल चूड़ासमा, गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, बासेर अली और नतालिया जैनोशेक। नीलम को घर वालों ने एक सॉफ्ट टारगेट के रूप में देख रहे है जिसको कराड सब उनका नाम लेते हुए नज़र आएं, सभी ने एक ही बात कही कि नीलम घर के कामों में कम हिस्सा लेती हैं और ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। अब देखना ये है कि दर्शक नीलम की इस शांत छवि को कितना पसंद करते हैं।
7. अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj)
अभिषेक बजाज, जो अपनी एक्टिंग और दमदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन काम पूरा न करने के लिए सवालों में हैं। उन्हें तीन लोगों ने नॉमिनेट किया: कुणिका सादानंद, प्रणीत मोरे और बासेर अली। कुणिका ने कहा कि अभिषेक अपने काम को पूरी तरह से नहीं करते, वहीं प्रणीत और बासेर को भी उनकी मेहनत में कमी नजर आई। अब दर्शकों को तय करना है कि अभिषेक का ये रवैया कितना सही है।
इस सीजन यानि Bigg Boss 19 का पहला नॉमिनेशन हो चूका है जिनमे ऊपर दिए गए नाम नॉमिनेटेड है और क्यों है ये भी उसमे लिखा है आप पढ़ लीजियेगा रही बात अब ये की आखिर कौन सा वो सदस्य हो सकता है इन सात नाम में से जो इस वीकेंड के वार पर हो जायेगा घर से बेघर हो जायेगा, जैसा की आप सभी जानते है इसका फैसला वोटो के आधार पर होगा और ये वोट्स करनी वाली है ब्याह की जनता जो शो को देख रही है।
ये बात तो ठीक है की जनता जिको चाहेगी उसको वोट करेगी लेकिन इन सात नाम में से कुछ नाम ऐसे है जो बाहरी दुनिया में काफी फेमस है और जिनकी वो फैन फोल्लोविंग है जो हर वक़्त सपोर्ट के लिए खड़े होते है जैसे प्रणीत मोरे, नीलम गिरी , तान्या मित्तल और गौरव खन्ना जिनकी इंस्टाग्राम पर फोल्लोविंग मिलियंस में है तो एक बेनिफिट वह से मिलने वाला है इसके इतर जो 2 -3 नाम बच जाते है उनकी इंस्टाग्राम फोल्लोविंग काम है लेकिन वो अपने क्षेत्र के महारथी है।
अगर आप हमारे अनुमान या रिसर्च के ऊपर जानना चाहते है की वो कौन हो सकते है जो पहले वीकेंड पर हो जायेगे घर से बेघर टी वो ज़ीशान कादरी और नतालिया जैनोशेक में से एक हो सकते है बाकि आप इसी तरह हम पढ़ते रहिए हम आपको खबरों से दूर नहीं जाने देंगे।
