Awarapan 2: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आवारापन 2 की शूटिंग बैंकॉक में शुरू हो गई है। इस फिल्म में दर्शकों को इमरान हाशमी के साथ पहली बार दिशा पाटनी की जोड़ी देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि फिल्म की कहानी किसी नई शुरुआत से नहीं बल्कि वहीं से शुरू होगी, जहां 2007 की ब्लॉकबस्टर आवारापन खत्म हुई थी।
क्यों चुना गया बैंकॉक?
पहली फिल्म का क्लाइमेक्स बैंकॉक में ही शूट किया गया था। इसलिए इस बार भी मेकर्स ने उसी जगह से कहानी को आगे बढ़ाने का फैसला किया। यह लोकेशन कहानी को असली कंटिन्यूटी देती है और दर्शकों को फिर से उसी दुनिया में ले जाती है।
ये भी पढ़े: Kantara Legend Chapter One Review: ऋषभ शेट्टी की माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म साल की सबसे बेहतरीन !!

कहानी में ट्विस्ट
पिछली फिल्म में इमरान हाशमी का किरदार ‘शिवम’ मर जाता है। सवाल था कि वह सीक्वल में कैसे लौटेगा। दरअसल, पहली फिल्म के अंत में एक ड्रीम सीक्वेंस दिखाया गया था, जिसमें शिवम अपनी प्रेमिका (श्रिया सरन) से मिलता है। अब आवारापन 2 की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी। इस बार शिवम फिर से जिंदा होगा और दिशा पाटनी के किरदार से उसका सामना होगा। दिशा उसके मिशनों में मदद करती नजर आएंगी।
लुक और एक्शन
सोर्स के मुताबिक इमरान हाशमी इस बार ज्यादा गंभीर और मैच्योर किरदार में होंगे। वह दुबली-पतली फिजिक और फ्रेंच दाढ़ी वाले नए लुक में दिखाई देंगे। दूसरी तरफ दिशा पाटनी ने भी फिल्म के लिए खास तैयारी की है क्योंकि उनके हिस्से कई दमदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

डायरेक्टर में बदलाव
जहां पहली फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, वहीं इस बार उनकी जगह नितिन कक्कड़ डायरेक्टर की कुर्सी संभाल रहे हैं। मोहित सूरी और भट्ट कैंप के बीच अनबन के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया। नितिन कक्कड़ इससे पहले जवानी जानेमन जैसी फिल्में बना चुके हैं।
शूटिंग और सुरक्षा
बैंकॉक शेड्यूल की शुरुआत हो चुकी है और यह लगभग 40 दिनों तक चलेगा। इस दौरान फिल्म के बड़े एक्शन सीन्स और गाने शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने सेट पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो। नवंबर की शुरुआत तक बैंकॉक शेड्यूल पूरा होने के बाद शूटिंग मुंबई में शिफ्ट होगी। वहां इमोशनल सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे।
गानों पर रहेगा फोकस
पहली फिल्म की तरह इस बार भी गानों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ओरिजिनल आवारापन के कुछ गानों को रिक्रीएट करने की योजना बना रहे हैं, जिससे फिल्म को एक मजबूत नॉस्टेल्जिक कनेक्शन मिल सके।
आवारापन 2 एक्शन, इमोशन और म्यूजिक का शानदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है। इमरान हाशमी के नए अवतार और दिशा पाटनी के एक्शन लुक ने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।






