February 11, 2026 6:34 AM

Aryan Khan The Bads of Bollywood Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की पैरडी के आरोप में बवाल

Wankhede Controversy: आर्यन खान की The Bads of Bollywood बना हिट, लेकिन समीर वानखड़े ने मानहानि का केस ठोक दिया! विवाद में फंसे नारकोटिक्स ऑफिसर वाले किरदार की पूरी कहानी पढ़ें ...

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Thursday, October 2, 2025

Aryan Khan The Bads of Bollywood Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की पैरडी के आरोप में बवाल

Aryan Khan, The Bads of Bollywood, Wankhede Controversy: आर्यन खान की वेब सीरीज़ “The Bads of Bollywood” रिलीज़ के बाद से सुर्खियों में बनी हुई है। इस शो ने सिर्फ दर्शकों का ध्यान ही नहीं खींचा, बल्कि कानूनी विवादों को भी जन्म दे दिया है। विवाद का केंद्र बना है शो का वह किरदार, जो एक नारकोटिक्स अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। इस किरदार का कोई नाम नहीं है, लेकिन दर्शकों ने तुरंत इसे पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखड़े से जोड़कर देखना शुरू कर दिया।

Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की आपत्ति और मानहानि का केस

समीर वानखड़े का कहना है कि यह किरदार सीधे तौर पर उनकी पैरडी है और शो के जरिए उनके और कानून व्यवस्था के कामकाज का मजाक उड़ाया गया है। इसी आधार पर उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में शो के मेकर्स और शाहरुख खान के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया। हालांकि, अदालत ने फिलहाल यह मामला खारिज कर दिया है, लेकिन विवाद थमा नहीं है।

ये भी पढ़े: Uttarkashi Journalist Rajeev Pratap Death: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसा, पर उठ रहे गंभीर सवाल !!

Aryan Khan The Bads of Bollywood Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की पैरडी के आरोप में बवाल

किरदार निभाने वाले एक्टर आशीष कुमार

इस रोल को निभाने वाले एक्टर का नाम आशीष कुमार है। शो में उनकी पहचान सामने नहीं आई थी, लेकिन इंटरनेट पर खोजबीन के बाद उनकी असली इंस्टाग्राम प्रोफाइल सामने आई। आशीष ने खुद अपनी डिस्प्ले पिक्चर में शो से अपने किरदार की तस्वीर लगाई है।

शो के रिलीज़ के बाद आशीष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट कर विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा –
“मैंने बस एक पुलिस अफसर का रोल निभाया है। लोग मुझे किसी और का हमशकल कह रहे हैं, लेकिन मैं किसी की कॉपी नहीं हूं। मैं बस अपना काम कर रहा हूं। मुझे सस्ती पब्लिसिटी बिल्कुल पसंद नहीं।”

आशीष का यह बयान साफ करता है कि उन्होंने किसी भी तरह की पैरडी करने का इरादा नहीं रखा था।

Aryan Khan The Bads of Bollywood Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की पैरडी के आरोप में बवाल

शो की रिकॉर्ड सफलता

बावजूद इसके विवाद ने शो की पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी है। 18 सितंबर को रिलीज़ हुई यह सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर पहले हफ्ते में ही 28 लाख व्यूज़ बटोरकर दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश सीरीज़ बन गई। शो का निर्देशन आर्यन खान ने किया है। इसमें लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, राघव ज्वल, मुन्ना सिंह, शहर बांबा और आन्या सिंह जैसे कलाकार नज़र आए हैं।

विवाद बनाम सफलता

जहां एक ओर समीर वानखड़े के आरोपों और कोर्ट केस ने इस शो को विवादों के घेरे में डाल दिया है, वहीं दूसरी ओर इसकी जबरदस्त व्यूअरशिप ने इसे सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में यह विवाद और गहराता है या फिर शो की सफलता इसे ढक देती है।

Aryan Khan The Bads of Bollywood Wankhede Controversy: समीर वानखड़े की पैरडी के आरोप में बवाल

Share :

Leave a Reply

Related Post

×