March 29, 2026 4:30 AM

Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?

Apple Event 2025, AirPods Pro 3, iPhone Air: Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपना बहुचर्चित Apple Event 2025 आयोजित किया। इस बार कंपनी ने कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश किए जिनमें AirPods Pro 3, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग वाली Apple Watch, और बेहद पतला iPhone Air शामिल है।

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Monday, September 15, 2025

Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?

Apple Event 2025, AirPods Pro 3, iPhone Air: Apple ने 9 सितंबर 2025 को अपना बहुचर्चित Apple Event 2025 आयोजित किया। इस बार कंपनी ने कई इनोवेटिव प्रोडक्ट्स पेश किए जिनमें AirPods Pro 3, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग वाली Apple Watch, और बेहद पतला iPhone Air शामिल है। हालांकि टेक विशेषज्ञों का मानना है कि Apple ने अपने ही प्रोडक्ट्स को टक्कर देकर “कैनेबलिज़्म” की स्थिति बना दी है।

AirPods Pro 3: हेल्थ + म्यूजिक का नया कॉम्बो

नए AirPods Pro 3 अब केवल म्यूजिक सुनने तक सीमित नहीं रहेंगे। इनमें हार्ट रेट सेंसर और हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं। यूजर्स अपने हार्टबीट, कैलोरी बर्न और एक्टिविटी रिपोर्ट सीधे iPhone की हेल्थ ऐप में देख पाएंगे। इनकी कीमत भारत में ₹25,900 रखी गई है। खास बात ये है कि AirPods Android डिवाइस के साथ भी कनेक्ट हो सकते हैं, जिससे इनकी यूज़ेबिलिटी और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़े: Ind vs Pak No Handshake: इंडिया की जीत के बाद Suryakumar Yadav के Gesture ने खींचा ध्यान !!

Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?

Apple Watch: हेल्थ के लिए अभी भी बेस्ट

Apple Watch पहले से ही स्मार्टवॉच इंडस्ट्री की लीडर रही है। नए वर्जन में ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग का फीचर जोड़ा गया है। हालांकि, अब सवाल उठ रहा है कि जब AirPods Pro 3 भी हार्ट रेट और एक्टिविटी ट्रैक कर रहे हैं तो क्या यूजर इतनी महंगी वॉच खरीदना पसंद करेंगे? वॉच की कीमत ₹45,000 से ₹50,000 के बीच है, जबकि AirPods कम दाम पर लगभग वही काम कर रहे हैं।

iPhone Air: दुनिया का सबसे पतला iPhone

Apple का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला प्रोडक्ट रहा है iPhone Air। यह फोन मात्र 5.6 mm पतला है और 6.5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी ने A19 Pro चिपसेट इसमें फिट किया है, लेकिन कैमरा के मामले में कंजूसी की गई है। सिर्फ एक 48 MP कैमरा दिया गया है और फोन में वेपर चेंबर कूलिंग नहीं है। यानी गेमिंग के शौकीनों को मजा नहीं आएगा।

Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?

iPhone Air का बेस मॉडल (256 GB) ₹1,19,900 और 512 GB वेरिएंट ₹1,39,900 में लॉन्च किया गया है। तुलना करें तो iPhone 17 Pro सिर्फ ₹15,000 ज्यादा में तीन 48 MP कैमरों और बेहतरीन कूलिंग सिस्टम के साथ मिलता है। यानी iPhone Air की कीमत इसके सबसे बड़े कमजोर पॉइंट्स में से एक है।

iPhone 17 Pro: परंपरा और पावर का संगम

Apple ने अपने iPhone 17 Pro में A19 Pro चिप, अपग्रेडेड थर्मल मैनेजमेंट और ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया है। इस फोन का बेस मॉडल भारत में ₹1,34,900 में उपलब्ध होगा। गेमिंग, वीडियो और कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में यह iPhone Air से कहीं बेहतर है।

क्या Apple ने खुद को किया कैनेबलाइज?

विशेषज्ञों का कहना है कि Apple ने इस बार अपने ही प्रोडक्ट्स को टक्कर दे दी है। AirPods Pro 3 हेल्थ फीचर्स देकर Apple Watch की जरूरत को कम करते हैं। वहीं iPhone Air की कीमत इतनी ज्यादा है कि थोड़े से एक्स्ट्रा पैसे देकर यूजर iPhone 17 Pro चुन सकते हैं। यानी कंपनी के ही प्रोडक्ट्स एक-दूसरे के मार्केट शेयर को खा सकते हैं।

Apple Event 2025 भले ही इनोवेशन से भरा रहा हो, लेकिन कंपनी की प्रोडक्ट स्ट्रेटेजी पर सवाल उठना लाजमी है। AirPods Pro 3 और iPhone Air ने लोगों का ध्यान खींचा जरूर है, लेकिन क्या यह Apple Watch और iPhone 17 Pro के मार्केट को नुकसान पहुंचाएंगे? यह देखने वाली बात होगी।

Apple Event 2025: नए AirPods Pro 3 और iPhone Air लॉन्च, क्या कंपनी ने खुद को किया कैनेबलाइज़?

Share :

Leave a Reply

Related Post

×