February 11, 2026 6:56 AM

Amit Shah vs Donald Trump: अमित शाह का ट्वीट बना चर्चा का विषय — ट्रंप की स्टाइल में लिखा ‘Thank you for your kind attention to this matter’ !!

Amit Shah vs Donald Trump: भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है — या यूं कहें कि यूज़र्स ने उनके ट्वीट को ऐसा ही समझा। दरअसल, 8 अक्टूबर को अमित शाह ने एक

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Thursday, October 9, 2025

Amit Shah vs Donald Trump: अमित शाह का ट्वीट बना चर्चा का विषय — ट्रंप की स्टाइल में लिखा ‘Thank you for your kind attention to this matter’ !!

Amit Shah vs Donald Trump: भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है — या यूं कहें कि यूज़र्स ने उनके ट्वीट को ऐसा ही समझा। दरअसल, 8 अक्टूबर को अमित शाह ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि अब वे Gmail छोड़कर स्वदेशी ईमेल प्लेटफ़ॉर्म Zoho Mail पर शिफ्ट हो गए हैं।

उन्होंने लिखा —

“Hello everyone, I have switched to Zoho Mail. Kindly note the change in my email address. Thank you for your kind attention to this matter.”

अब ज़रा आख़िरी लाइन पर ध्यान दीजिए —
“Thank you for your kind attention to this matter.”

ये वही लाइन है जो डोनल्ड ट्रंप अपने कई पोस्ट्स में इस्तेमाल करते रहे हैं। ख़ासतौर पर जब वो किसी देश या संस्था को चेतावनी देते हैं — जैसे भारत पर टैरिफ लगाने की बात के दौरान।

उदाहरण के तौर पर, 4 अगस्त को ट्रंप ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया था —

“India is not only buying oil from Russia but also selling it at profit. This is unacceptable. Therefore, I will be increasing tariffs on Indian imports. Thank you for your kind attention to this matter.”

ये भी पढ़े: Best Wi-Fi Plans October 2025: BSNL और Jio में कौन दे रहा है सबसे सस्ता और बढ़िया इंटरनेट?

Screenshot of a tweet by Amit Shah featuring his profile image of a man in traditional attire, text announcing switch to Zoho Mail with new address amitshah.bjp@zohomail.in, timestamp 2:27 pm - 08 Oct, and 2,795 views.

Amit Shah vs Donald Trump: अमित शाह के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर यूज़र्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई।


एक यूज़र ने लिखा —

“मुझे लगा ट्वीट एडिटेड है, लेकिन देखकर हैरान रह गया।”

दूसरे ने लिखा —

“यह तो जबरदस्त लेवल की ट्रोलिंग है!”

वहीं तीसरे यूज़र ने मज़ाक में कहा —

“हम सब जानते हैं आपको ये अटेंशन कहां से मिली।”

लोगों का कहना है कि अमित शाह ने ट्रंप की ही लाइन कॉपी कर, उसी अंदाज़ में उन्हें “हल्का सा तंज” मारा है। अब ये जानबूझकर किया गया ट्रोल था या बस एक सामान्य औपचारिकता — ये तो खुद गृह मंत्री ही बता सकते हैं।

लेकिन इस ट्वीट के बाद एक और बात सामने आई — Zoho Mail, जो अब कई सरकारी संस्थानों और मंत्रियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, Gmail और Outlook का भारतीय विकल्प बनकर उभरा है। हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने भी अपने सभी सरकारी कार्यालयों को निर्देश दिया था कि वे अपने डॉक्यूमेंट और ईमेल कार्यों के लिए Zoho Office Suite का उपयोग करें।

Zoho Mail एक ad-free, सुरक्षित और भारतीय डेटा नियमों का पालन करने वाला प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे Zoho Corporation के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि उनके सर्विस में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और प्राइवेसी की पूरी गारंटी दी जाती है।

तो फिलहाल इस खबर में इतना ही —
“Thank you for your kind attention to this matter.”

हेलो एवरीवन, मेरा नया ईमेल... अमित शाह ने ले ली डोनाल्ड ट्रंप की मौज, जानें  कैसे अमेरिकी राष्ट्रपति पर कसा तंज - home minister amit shah roasted us president  donald ...

Share :

Leave a Reply

Related Post

×