Adani AI Video Controversy: कांग्रेस-बीजेपी में बढ़ा डिजिटल जंग !!

Adani AI Video Controversy: कांग्रेस ने 17 सितंबर को अपने आधिकारिक Twitter/X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उद्योगपति Gautam Adani कथित तौर पर यह कहते दिखाई दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके “बहुत पुराने वफादार” हैं और उन्होंने कभी उनके आदेश को टाला नहीं। वीडियो

EDITED BY: Vishal Yadav

UPDATED: Wednesday, September 17, 2025

Adani AI Video Controversy: कांग्रेस-बीजेपी में बढ़ा डिजिटल जंग !!

Adani AI Video Controversy: कांग्रेस ने 17 सितंबर को अपने आधिकारिक Twitter/X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उद्योगपति Gautam Adani कथित तौर पर यह कहते दिखाई दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके “बहुत पुराने वफादार” हैं और उन्होंने कभी उनके आदेश को टाला नहीं। वीडियो में अडानी को मोदी से फैक्ट्री, जमीन, टेंडर और डील्स दिलाते हुए दिखाया गया। इस वीडियो का कैप्शन था “My Modi Story”

लेकिन हकीकत यह है कि यह वीडियो Fake यानी AI जनरेटेड था। कांग्रेस ने करीब तीन घंटे बाद एक और वीडियो शेयर किया जिसमें Adani की पुरानी तस्वीरों के साथ वॉइस ओवर जोड़ा गया। इसमें कहा गया कि जब तक मोदी का साथ नहीं था तब तक अडानी देश के टॉप 500 अमीरों में भी शामिल नहीं थे, लेकिन “दोस्त” की सरकार आने के बाद उनके अच्छे दिन शुरू हो गए। इस वीडियो पर भी “Adani ki My Modi Story” लिखा था और चाय के ग्लास का लोगो लगाया गया था।

AI वीडियो की पुरानी कड़ियाँ

यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने AI वीडियो शेयर किया। इससे पहले 11 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें पीएम मोदी जैसे दिख रहे शख्स के सपने में उनकी मां जैसी दिखने वाली बुजुर्ग महिला आती है और कहती है—“राजनीति के लिए कितना गिरोगे?”। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़े: Dreamfolks Services ने भारत में Domestic Lounge Access बंद किया, शेयर गिरे 5%

Adani AI Video Controversy: कांग्रेस-बीजेपी में बढ़ा डिजिटल जंग !!

इसी दौरान बिहार बीजेपी ने भी एक एआई जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया। उसमें दोनों नेताओं को सीएम और पीएम की कुर्सी को लेकर बहस करते दिखाया गया था।

कोर्ट का आदेश

17 सितंबर को जिस दिन कांग्रेस ने अडानी वाला वीडियो डाला, उसी दिन पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए मोदी-मां वाले वीडियो को हटाने का आदेश दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी, चुनाव आयोग, मेटा, गूगल, एक्स और सूचना-प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी किया। इसके बाद बिहार कांग्रेस ने अपना वीडियो एक्स अकाउंट से हटा लिया।

कांग्रेस का पलटवार

कांग्रेस ने अडानी वाले वीडियो के साथ एक ट्वीट किया और लिखा—“देश में अडानी का नाम लेना अपराध हो गया है। जैसे ही कुछ मीडिया और YouTube चैनलों ने अडानी के भ्रष्टाचार का खुलासा करना शुरू किया, मोदी सरकार ने आदेश जारी कर ऐसे वीडियो हटाने को कहा जिनमें अडानी का नाम है। मोदी अपने दोस्त के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।”

नई चुनौती: AI टेक्नोलॉजी और राजनीति

आज की राजनीति में एआई जैसी डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल लोकतांत्रिक बहस को नई चुनौतियाँ दे रहा है। ऐसे वीडियो जनता के बीच भ्रम और भड़काऊ माहौल पैदा कर रहे हैं। राजनीतिक दल इनका इस्तेमाल एक-दूसरे पर वार करने के लिए कर रहे हैं, जिससे असली मुद्दे अक्सर पीछे छूट जाते हैं।

बिहार के इस चुनावी मौसम में दोनों राजनितिक पार्टियां आपस में AI – AI  खेलते दिखाई दे रहे है, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के इस युग में क्या अब राजनीती इसी तरह होगी या ये सिर्फ इस चुनाव की बात है। आपको क्या लगता है हमें हमारे सोशल मीडिया पर जेक बातये।

Share :

Related Post