Abhishek Bacchan, Aishwariya bacchan: बॉलीवुड के पावर कपल Abhishek Bacchan और Aishwariya bacchan ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है। कपल ने YouTube और उसकी पेरेंट कंपनी Google के खिलाफ एक बड़ी याचिका दायर की है। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया और खासकर यूट्यूब पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल करते हुए उनके चेहरे, आवाज़ और इमेज का गैरकानूनी उपयोग किया जा रहा है।
कपल की मांग – ₹4 करोड़ का कंपनसेशन और स्थायी बैन
अभिषेक और ऐश्वर्या ने अदालत से मांग की है कि उनकी पर्सनालिटी का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए परमानेंट बैन लगाया जाए और इसके लिए उन्होंने करीब ₹4 करोड़ के कंपनसेशन की भी मांग की है।
ये भी पढ़े: Bigg Boss 19: Awez Darbar का Amall Malik पर बड़ा बयान – “गलतफहमी के कारण बढ़ा विवाद”

डीपफेक वीडियो के उदाहरण
कपल ने कोर्ट को बताया कि यूट्यूब पर कई ऐसे फेक वीडियो मौजूद हैं जिनमें उनकी तस्वीरों और आवाज़ को मिलाकर आपत्तिजनक कंटेंट तैयार किया गया है।
-
एक वीडियो में Abhishek Bacchan को किसी फिल्म एक्ट्रेस के साथ अभद्र स्थिति में दिखाया गया।
-
वहीं, एक अन्य वीडियो में Aishwariya bacchan को सलमान खान के साथ खाना खाते हुए दिखाया गया।
कपल का कहना है कि ऐसे वीडियो उनकी रेपुटेशन को नुकसान पहुंचाते हैं, उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करते हैं और उनके करियर पर भी असर डाल सकते हैं।
हाईकोर्ट का रुख
दिल्ली हाईकोर्ट ने इस याचिका को गंभीरता से लिया है और Google की लीगल टीम को नोटिस जारी किया है। अदालत ने आदेश दिया है कि Google इस मामले में लिखित जवाब पेश करे। कोर्ट ने यह भी माना कि यह मामला डीपफेक और AI के बढ़ते मिसयूज से जुड़ा एक अहम उदाहरण है।
अगली सुनवाई
इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होगी। उम्मीद की जा रही है कि उस दिन Google की ओर से आधिकारिक रिप्लाई कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट यह भी विचार कर सकती है कि सोशल मीडिया पर डीपफेक और इललीगल कंटेंट को रोकने के लिए परमानेंट गाइडलाइंस बनाई जाएं।
क्यों है यह केस अहम?
यह केस सिर्फ अभिषेक और ऐश्वर्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में सेलिब्रिटीज़ और आम लोगों दोनों के लिए एक कानूनी नजीर (legal precedent) बन सकता है। क्योंकि डीपफेक टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना बेहद ज़रूरी हो गया है।






